फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शिवम मावी ने ड्रीम डेब्यू से खुद को किया साबित, अभ्यास मैच में रैना ने कहा था-आगे जाएगा ये लड़का

Wed, 04 Jan 2023 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
शिवम मावी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के सीना गांव निवासी शिवम मावी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले ही टी-20 मैच में कमाल कर दिया। इस मैच से उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत मिली जीत पर मेरठ के क्रिकेट प्रेमियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। पिता पंकज मावी ने बेटे शिवम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा मुझे बेटे पर गर्व है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में शामिल होने का जो सपना देखा था वह पूरा हो गया है। 

इस ड्रीम डेब्यू के बाद शिवम मावी खुद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल से वह इस पल का इंतजार कर रहे थे। मैच के बाद मावी ने कहा- लैंडिंग जोन थोड़ा फिसलन भरा था। अंडर-19 विश्व कप खेलने के बाद छह साल तक इस समय का इंतजार कर रहा था। उन छह वर्षों में मैंने कड़ी मेहनत की है। चोटिल भी हुआ। कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि मेरा सपना-सपना ही रहेगा, लेकिन मैं उस पर कायम रहा। आईपीएल खेलने के बाद घबराहट थोड़ी कम हुई है।
विज्ञापन

2 of 8
शिवम मावी - फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए पहले ही टी-20 मुकाबले में भारत ने मात्र दो रन से जीत दर्ज कर ली। इस जीत में मेरठ के शिवम मावी ने श्रीलंका के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निशंका को शिवम ने 1 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धनंजय डिस्लवा को भी शिवम ने 8 रन के निजी स्कोर पर संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर चलता किया। हसरंगा और महीश भी मेरठ शिवम मावी का शिकार हुए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही शिवम ने अपनी चमक बिखेर दी है। जिससे साफ है कि वह लंबी रेस के घोड़े साबित होंगे।
विज्ञापन

3 of 8
शिवम मावी - फोटो : IPL
उन्होंने पहले ही टी-20 मुकाबले में 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। पिता ने कहा उनके गांव सीना में परिवार के साथ सभी ने मैच देखा। उन्होंने नोएडा में परिवार के साथ मैच का आनंद लिया। तीन टी-20 मुकाबलों में 5 जनवरी को पुणे और 7 जनवरी को राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेले जाने हैं।

 

4 of 8
क्रिकेटर शिवम मावी, Cricketer Shivam Mavi - फोटो : अमर उजाला
शिवम की उम्र करीब सात साल थी, जब पिता पंकज मावी परिवार सहित नोएडा में शिफ्ट हो गए। शिवम के एक ताऊ वीरेंद्र मावी और राजेंद्र मावी गांव में ही रहते हैं। पंकज मावी ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए वह नोएडा आ गए थे।

उनका मन शिवम को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने का था, नोएडा में गली में क्रिकेट खेलते हुए पड़ोसियों ने उसकी प्रतिभा को पहचाना। लोगों के कहने पर 10 वर्ष की उम्र में उसका दाखिला कार्ल हूपर एकेडमी में कोच फूलचंद शर्मा के पास कराया।
विज्ञापन

5 of 8
क्रिकेटर शिवम मावी, Cricketer Shivam Mavi - फोटो : अमर उजाला
गेंदबाजी में दिलचस्पी रखते हुए शिवम ने अंडर-14, अंडर-16 क्रिकेट से शुरुआत की। शिवम दो बहन-भाई हैं, बड़ी बहन शालू मावी एमए के बाद बीएड कर रहीं हैं। शिवम बीबीए के बाद एमबीए कर रहे हैं, मां गृहणी हैं। ताऊ वीरेंद्र मावी ने बताया कि शिवम की प्राइमरी स्तर की शिक्षा गांव सीना में ही हुई है। टी -20 में शानदार प्रदर्शन करने पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

6 of 8
शिवम मावी - फोटो : सोशल मीडिया
स्वर्णिम रहे चार साल 
शिवम के लिए पिछले चार साल स्वर्णिम रहे हैं। 2018 अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया, जो एक बड़ी उपलब्धि रही। रणजी और आईपीएल में जगह बनाने में कामयाब हुए। आईपीएल में 2018 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेले और शानदार प्रदर्शन किया।

उन्हें गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडिया-ए टीम में क्वाड्रेंगुलर सीरीज खेले, विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश टीम में खेले। एक बार हैट्रिक और एक बार पांच विकेट झटके।  
विज्ञापन

7 of 8
क्रिकेटर शिवम मावी डेल स्टेन के साथ - फोटो : अमर उजाला
अभ्यास मैच में उड़ाई गिल्लयां तो रैना ने कहा जाएगा आगे
पिता पंकज मावी ने बताया कि नोएडा में सुरेश रैना और कई बड़े क्रिकेटर एकेडमी में अभ्यास करने आते थे। एक बार अभ्यास के दौरान शिवम ने रैना की गिल्लियां उड़ा दी थीं। रैना ने कहा था कि ये लड़का आगे तक जाएगा। कोच से कहा कि इस लड़के का ध्यान रखना। शिवम डेल स्टेन को अपना आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
शिवम मावी - फोटो : Social media
आईपीएल व फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किया कमाल
आईपीएल व फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शिवम मावी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल में 32 मैच खेलते हुए 30 विकेट झटके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी तक 11 मैचों में 47 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल में 2018 से कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जुड़े रहे, जबकि इस बार शिवम को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ में खरीदा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बाद उनका आईपीएल में उनकी आईपीएल में डिमांड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें