राहुल गांधी-भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : amr ujala
भारत जोड़ो यात्रा को रालोद का समर्थन, जयंत ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जहां रालोद ने समर्थन दिया है, वहीं भाकियू पहले ही यात्रा में साथ रहने का एलान कर चुकी है। भाकियू नेताओं ने यात्रा में साथ रहने का कारण बताया कि कांग्रेस ने किसानों के लिए काफी काम किए हैं, इसलिए वे उनके साथ यात्रा में रहेंगे। इसके अतिरिक्त यात्रा का जगह-जगह भाकियू नेता स्वागत भी करेंगे। वहीं, किसानों के दूसरे संगठन भाकियू भानू गुट ने भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए हैं।