फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीबा हत्याकांड: चलती कार में दबाया गला, सांस चलते देख ईंट से कुचलकर मारा; दूसरी पत्नी की हत्या की पूरी कहानी

Mon, 24 Aug 2026 11:16 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में 19 अगस्त को हुए शीबा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पांच बेटियों के पिता कंकरखेड़ा के सादिक ने शीबा को गुमराह कर बेटे की चाहत में दूसरी शादी की थी। बेटा होने के बाद आरोपी उसे मार डाला।
विज्ञापन
1 of 13
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के शीबा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पांच बेटियों का पिता होने के बावजूद बेटे की चाहत में शादी कर दूसरी पत्नी शीबा (26) की हत्या करने के आरोपी सादिक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सादिक कार चला रहा था। कार में पीछे बैठी शीबा का गला उसकी सास वसीला, सादिक की पहली पत्नी आसिया ने दबाया था। 

अधमरी हालत में गन्ने के खेत में फेंकने पर उन्होंने उसकी सांस चलती देखी तो सादिक, उसके भाइयों, वसीला व आसिया ने ईंट से सिर और चेहरा कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी। रविवार को ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस सादिक के भाई आबिद की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

2 of 13
शीबा हत्याकांड, सरधना मेरठ - फोटो : संवाद
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि भावनपुर के सियाल गांव निवासी शीबा की शादी वर्ष 2019 में कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर लाला निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। दोनों के पांच साल की बेटी नविया है। 
विज्ञापन

3 of 13
शीबा हत्याकांड, सरधना मेरठ - फोटो : संवाद
शाहरुख कुछ समय के लिए गाजियाबाद की सीमेंट फैक्टरी में काम करने गया था। इसी दौरान शीबा की मुलाकात गांव के ही सादिक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। सादिक पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी आसिया से पांच बेटियां हैं। 

 

4 of 13
मृतक शीबा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसिया और सादिक में होता था विवाद
आसिया के बेटा न होने के कारण सादिक ने शीबा से शादी की थी। बेटा होने के बाद आसिया को उसकी सास वसीला ताने देने लगी थी। इस बात पर आसिया और सादिक में विवाद होता था। इधर, शीबा अपनी पहले पति की बेटी नविया को भी अपने साथ रखना चाहती थी। इसके चलते सादिक और उसके परिजनों ने शीबा के 18 माह के बेटे को अपने पास रखने और शीबा की हत्या की साजिश रची थी।

 
विज्ञापन

5 of 13
शीबा हत्याकांड, सरधना मेरठ - फोटो : संवाद
शीबा की कॉल से खुला हत्या का राज
19 अगस्त को सादिक अपने परिवार के सदस्यों के साथ शीबा को जबरन कार में लेकर निकला था। रास्ते में शीबा ने अपने भाई जुनैद को कॉल कर बताया था कि उसे जबरन कार में ले जाया जा रहा है और सादिक उसे देहरादून ले जाने की बात कह रहा है। इसके बाद कार में विवाद हुआ। 

 
विज्ञापन

6 of 13
शीबा हत्याकांड, सरधना मेरठ - फोटो : संवाद
छीना-झपटी के दौरान शीबा का मोबाइल टूट गया। जुनैद का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने कार में ही उसका गला दबा दिया लेकिन इससे उसकी मृत्यु नहीं हुई तो उन्होंने खेत में शीबा को फेंकने के बाद ईंट से वार कर उसकी जान ले ली। 

 
विज्ञापन

7 of 13
शीबा हत्याकांड, सरधना मेरठ - फोटो : संवाद
21 अगस्त को सोशल मीडिया पर मृतका शीबा की तस्वीर देखने के बाद परिवार ने सरधना थाना पहुंचकर उसकी पहचान की थी। अभी शीबा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार और ईंट भी सादिक की निशानदेही पर बरामद कर ली है।

8 of 13
शीबा हत्याकांड, सरधना मेरठ - फोटो : संवाद
यह था पूरा मामला
मेरठ के सरधना क्षेत्र में कुशावली गांव के जंगल में गन्ने के खेत से मिले युवती के शव की पहचान भावनपुर क्षेत्र के सियाल गांव निवासी शीबा के रूप में हो गई है। पहचान के बाद मृतका के भाई ने कंकरखेड़ा क्षेत्र के युवक, उसकी पहली पत्नी और परिजनों पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है।

9 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और साजिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 

10 of 13
थाने पहुंचे शीबा के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
2019 में हुई थी शीबा की शादी
सियाल गांव निवासी जुनैद पुत्र मुस्तफा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बड़ी बहन शीबा का निकाह वर्ष 2019 में कंकरखेड़ा के मोहम्मदपुर लाला गांव निवासी शाहरुख के साथ हुआ था। इस शादी से शीबा की एक बेटी हैं। भाई के अनुसार, शादी के करीब तीन साल बाद उसी गांव का सादिक पुत्र बाबर शीबा को अपने साथ रखने लगा।

11 of 13
आरोपी सादिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेम संबंध के बाद पहली पत्नी से विवाद का आरोप
जुनैद का आरोप है कि सादिक शीबा की बेटी को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं था और अपनी पहली पत्नी आसिया और पांच बच्चों के साथ रहता था। इसे लेकर शीबा और सादिक के बीच विवाद होता था। आरोप है कि विरोध करने पर सादिक, उसकी मां वसीला, पहली पत्नी आसिया और भाई आबिद शीबा के साथ मारपीट और विवाद करते थे।

12 of 13
शीबा हत्याकांड, सरधना मेरठ - फोटो : संवाद
मुझे जबरन ले जा रहे हैं...शीबा की कॉल से खुला राज
एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि 19 अगस्त को सादिक अपने परिवार के सदस्यों के साथ शीबा को जबरन कार में लेकर निकला था। रास्ते में शीबा ने अपने भाई जुनैद को कॉल कर बताया था कि उसे जबरन कार में ले जाया जा रहा है और सादिक उसे देहरादून ले जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
खेत में मिला था युवती का लहूलुहान शव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कार में विवाद हुआ। छीना-झपटी के दौरान शीबा का मोबाइल टूट गया। आरोप है कि इसी दौरान सादिक ने कार में ही उसका गला घोट दिया। हत्या के बाद शव को सरधना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के ईख के खेत में फेंक दिया। आरोपी ने शव की पहचान छिपाने के लिए शीबा के चेहरे और सिर पर ईंट से कई वार किए। 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर मृतका शीबा की तस्वीर देखने के बाद परिवार ने सरधना थाना पहुंचकर उसकी पहचान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें