Meerut News: थर्ड डिग्री देने और डांस करवाने के मामले में एसएसपी ने लाइनहाजिर इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को सस्पेंड कर दिया है। वहीं फैजल नाम के युवक ने सामने आकर बताया कि उसने दिग्विजय भाटी की चीखें सुनी थीं, उसके सामने ही दिग्विजय और मोहित जाटव को काला कपड़ा डालकर एसएसपी ऑफिस से ले जाया गया था।
अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में सिविल लाइन थाने के लाइन हाजिर इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई किसान नेताओं को कथित तौर पर नचवाकर पीटने के मामले में की गई है।
विज्ञापन
2 of 7
दिग्विजय भाटी, तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़।
- फोटो : अमर उजाला
सपा विधायक की मांग और एसएसपी से मुलाकात
सरधना के समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अतुल प्रधान ने नवागत एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से मुलाकात कर तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक का कहना है कि आधी-अधूरी जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता और पूरी रिपोर्ट सामने आनी चाहिए। उन्होंने आरोपी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
3 of 7
सरधना विधायक अतुल प्रधान और पीड़ित दिग्विजय भाटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल प्रधान ने पुलिस ऑफिस में एसएसपी से मुलाकात के बाद बताया कि कप्तान को सच्चाई से अवगत कराया गया है। पूर्व में हुई गलतियों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ हुई बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना का संज्ञान लिया है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों से मिलने और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन करने का आदेश दिया है। इसके बाद डीआईजी और एडीजी से मिलकर भी मामले की जानकारी दी गई है।
4 of 7
अपनी बात कहते हुए रो पड़े दिग्विजय भाटी। साथ में सपा विधायक अतुल प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
विधायक ने डीआईजी सहारनपुर की जांच रिपोर्ट को तत्काल शासन को सौंपे जाने और उसे सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि जनता के सामने सच आ सके। उन्होंने पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय के संबंध में कहा कि वे अब चले गए हैं और ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे।
विज्ञापन
5 of 7
फैसल और अमित गौतम।
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और आरोपों की गंभीरता
एसएसपी कार्यालय पहुंचे मोहित जाटव के रिश्तेदार फैजल और अमित गौतम ने भी अपनी बात रखी। फैजल ने दावा किया कि मोहित स्कूटी से नहीं, बल्कि स्कॉर्पियो से पुलिस ऑफिस आया था। उसने बताया कि वह भी दिग्विजय भाटी और मोहित के साथ तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने पहुंचा था। कार्यालय के बाहर वेटिंग रूम में रहते हुए उसने चीखों की आवाजें सुनीं और इसके बाद तत्कालीन एसएसपी व अन्य पुलिसकर्मी दोनों को मुंह पर कपड़ा बांधकर ले गए।
विज्ञापन
6 of 7
दिग्विजय भाटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भावनपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी फैजल ने बताया कि वह ठेके पर निर्माण का काम करता है। बुधवार को लगभग 11:45 बजे मोहित की स्कॉर्पियो से तीनों पुलिस ऑफिस पहुंचे थे। अंदर से पिटाई की आवाजें आने के बाद दिग्विजय भाटी और मोहित को मुंह पर कपड़ा बांधकर ले जाया गया। आरोप है कि तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और अन्य पुलिसकर्मी दोनों को वहां से ले गए। इसके बाद उन्होंने मोहित के भाई पिंटू और रिंकू को इसकी जानकारी दी थी, जिन्होंने अमित गौतम को सूचित किया।
कमिश्नरी पार्क में धरने पर बैठे अधिवक्ता रवि गौतम।
- फोटो : अमर उजाला
मोहित के अब्दुल्लापुर निवासी रिश्तेदार अमित गौतम ने बताया कि उन्हें फैजल की कॉल से घटना का पता चला। दोपहर 12:20 बजे दिग्विजय भाटी और मोहित को पुलिस ऑफिस से सफेद बोलेरो में पुलिस लाइन एसओजी कार्यालय और फिर रात आठ बजे सिविल लाइन थाने ले जाया गया। यहां से अतुल प्रधान दोनों को वापस लेकर लौटे।
रवि गौतम का धरना जारी
इस बीच, अधिवक्ता रवि गौतम को तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय द्वारा थप्पड़ मारने और अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में कमिश्नरी पार्क में रविवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। रवि गौतम ललिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर हुए धरने-प्रदर्शन में शामिल थे।