फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है रिटायर्ड अफसर की कोठी का खौफनाक सच, बच्चियों के साथ तीन साल से दरिंदगी कर रहा था 'हैवान'

Tue, 07 May 2019 01:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
हैवान विमल चंद और उसकी कोठी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आइए आज उस रिटायर्ड अफसर की कोठी का सच जानते हैं जिस हैवान की काली करतूतों का अमर उजाला ने खुलासा किया तो पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। जिसे भी इस हैवान की कोठी का काला सच पता चला वह दंग रह गया। ये हैवान पिछले तीन साल से बच्चियों के साथ दरिंदगी कर रहा था। इस शर्मनाक घटना ने सबको झकझोर दिया है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आइए आगे जानते हैं, हैवान की खौफनाक कहानी का पूरा सच:-
विज्ञापन

2 of 9
आरोपी विमल चंद की आलीशान कोठी - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थाना क्षेत्र में जागृति विहार के हैवान विमल चंद को लेकर परत दर परत सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। आलम ये है कि उसकी सभी काली करतूतों को सार्वजनिक भी नहीं की जा सकता है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्चियों को एनर्जी की दवाई बताकर नशीली गोलियां खिलाई जाती थीं। 
विज्ञापन

3 of 9
यही हैं वो आलीशन घर और आरोपी पूछताछ करते क्राइम ब्रांच के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
रिटायर्ड अफसर की यह वही आलीशान कोठी है, जिसमें वह बच्चियों के साथ दरिंदगी करता था। इस कोठी के भीतर का राज जब लोगों के सामने आया तो हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

4 of 9
आरोपी विमल चंद को क्राइम ब्रांच ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
दरिंदे विमल चंद की कोठी में परवरिश करने या फिर संगीत सिखाने का झांसा देकर बच्चियों को लाया जाता था। आरोपी की कोठी का अंदर का नजारा देख अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले।
विज्ञापन

5 of 9
हैवान विमल चंद समेत दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हैवान ने पूछताछ में बताया कि वह बच्चियों पर मोटा पैसा खर्च करता था, जबकि घर से काफी संख्या में घुंघरू और पाजेब मिली हैं जिससे ऐसा प्रतीत होता कि बच्चियों को संगीत सिखाने का झांसा देकर बुलाया जाता था।
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी विमल चंद को गिरफ्तार कर लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नौकरानी और बच्चियों पर महीने में करीब 30 से 40 हजार रुपये खर्च करता था।
विज्ञापन

7 of 9
बच्चियों से यौन शोषण का आरोपी विमल चंद, पुलिस ने इसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर रिटायर्ड अफसर का काला सच समाज के सामने लाया तो बड़े- बड़े पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

8 of 9
आरोपी के घर से बरामद घुंघरू - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि तलाशी के दौरान आरोपी के घर से मिलीं नशीली गोलियों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पीड़ित बच्चियों ने भी दवाई देने की बात काउंसलिंग में बताई। पुलिस को कई तरह की गोलियां मिलीं, जिसे आरोपी भी खाता था।
विज्ञापन

9 of 9
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
आरोपी विमल चंद की कोठी में और कई सामान मिले हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें