फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटियों संग विवाहिता ने खाया जहर, तीन मौत से मचा कोहराम, ये रही सुसाइड की बड़ी वजह

Mon, 06 May 2019 10:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 8
महिला का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर शहर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर खुदखुशी कर ली। परिवार में एक साथ तीन मौत से कोहराम मच गया। अगली स्लाइडों में जानिए सुसाइड के पीछे की बड़ी वजह:-
विज्ञापन

2 of 8
ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पति के शराब और सट्टेबाजी की लत से पेरशान एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को जहर देने के बाद खुद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जहरीले पदार्थ के नमूने लिए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

4 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नहटौर थाना क्षेत्र के गांव गिलाड़ा निवासी निर्दोष कुमार की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व धामपुर क्षेत्र के गांव मिलक जहांगीराबाद निवासी करन सिंह की पुत्री संगीता से हुई थी। ग्रामवासियों के मुताबिक निर्दोष अपने बड़े भाई कैलाश के तेल टैंकर पर परिचालक का काम करता है। वह शराब व जुएं खेलने का आदी है। उसकी इसी लत को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। पत्नी के साथ मारपीट करना आम बात थी। महिला करीब दस दिन पूर्व बच्चों के साथ मायके गई थी।
विज्ञापन

5 of 8
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम को निर्दोष, संगीता और चारों बच्चों को घर लाया था। निर्दोष खाना खाने के बाद दस वर्षीय पुत्र ऋषभ, नौ वर्षीय अनिकेत के साथ ऊपरी मंजिल के कमरे में सोने चला गया, जबकि संगीता चार वर्षीय पुत्री ज्योति और तीन वर्षीय माही के साथ नीचे के कमरे में सो गई। संगीता ने रात में किसी समय जहर को एक गिलास में घोलकर अपनी दोनों पुत्रियों को पिलाकर खुद भी पी लिया।
विज्ञापन

6 of 8
महिला व बच्चियों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं रात करीब डेढ़ बजे जब उसका एक पुत्र नीचे के कमरे में आया तो संगीता बेड से नीचे पड़ी हुई थी। पुत्र के बताने पर निर्दोष कमरे में गया। संगीता व दोनों पुत्रियां बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। परिजन तीनों को लेकर निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां संगीता व ज्योति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुत्री माही की सांस चल रही थी। परिजन उसे कई अस्पतालों में ले गए, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों की मौत होने पर संगीता के मायके वालों और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

7 of 8
यूपी पुलिस
पुलिस ने गांव जाकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गिलास व कमरे से जहर के नमूने लिए। सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। मायके वालों और परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करने की सहमति बनने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोनों बेटे पास होते तो उन्हें भी जहर दे देती मां
गनीमत रही कि निर्दोष दस साल के पुत्र ऋषभ व नौ साल के अनिकेत के साथ ऊपरी मंजिल के कमरे में सोने चला गया। दोनों बेटों को उनकी मां संगीता के पास नहीं छोड़ा। वरना संगीता दोनों बेटों को भी जहर दे देती। आशंका जताई जा रही कि संगीता ने पहले दोनों मासूम बेटी को जहर दिया और इसके बाद खुद जहर पिया। दोनों बेटे संगीता के पास होते तो उन्हें भी जहर देकर मार डालती।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें