फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान विमल चंद को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बच्चियों को घर में बुलाकर करता था दरिंदगी

Sat, 04 May 2019 01:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
वकीलों ने आरोपी विमल चंद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
नौकरानी द्वारा बच्चियों को घर बुलाकर हैवानियत करने वाले विमल चंद पर वकीलों का गुस्सा फूटा। कचहरी में पेशी के दौरान वकीलों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 7
वकीलों ने आरोपी विमल चंद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
हैवान विमल चंद को बचाने के लिए पुलिस दूसरी कोर्ट में घुस गई और दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद कचहरी में फोर्स बुलाई गई। कड़ी सुरक्षा में आरोपी को एसीजेएम-10 की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेजा।
विज्ञापन

3 of 7
वकीलों ने आरोपी विमल चंद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर कैंट रामअर्ज, सीओ सिविल लाइन हरि मोहन सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व मेडिकल थाने की पुलिस आरोपी विमल चंद और टेक्नीशियन आशु को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कचहरी लेकर पहुंची।

4 of 7
हैवान विमल चंद समेत दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विमल पर बच्चियों से दरिंदगी करने और आशु पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी को ब्लैकमेल करने का आरोप है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने एसीजेएम-10 डॉ. अनिल कुमार की कोर्ट में पेश किया। विमल चंद के कोर्ट पहुंचने की जानकारी पर करीब 50 अधिवक्ता वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 7
वकीलों ने आरोपी विमल चंद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपी को एसीजेएम-10 कोर्ट से स्पेशल जज पॉक्सो जीपी सिंह की कोर्ट लेकर जा रही थी। तभी वकीलों ने विमल चंद को कचहरी परिसर में ही पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
हैवान विमल चंद और अन्य आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस जैसे तैसे आरोपी विमल को दूसरी कोर्ट में लेकर घुस गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद सीओ ने वायरलेस सेट से पुलिस फोर्स बुलाई। तब जाकर आरोपी विमल को स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छावनी बन गई थी कचहरी 
वकीलों ने कहा कि पुलिस को ऐसे दरिंदे पर मजबूत कार्रवाई करनी चाहिए। आरोपी के खिलाफ कचहरी में नारे भी लगे। मेडिकल थाना एसओ पर लगे आरोप को लेकर भी वकीलों में चर्चा थी। कड़ी सुरक्षा में आरोपियों को पेश किया और फिर जेल भेजा। वहीं गुस्साए स्थानीय लोगों ने विमल चंद के घर पर तोड़फोड़ की।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें