मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड का पुलिस खुलासा तो कर दिया, लेकिन अभी तक मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के बीच स्नैप चैट में हुई बातचीत का खुलासा नहीं हुआ है। स्नैप चैट में राज छिपे हैं। अभी तक पुलिस को चैटिंग नहीं मिली है।
मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में पुलिस की टीम सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आया था कि मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल स्नैप चैट पर बातचीत करते थे। उन्होंने पुलिस के पकड़े जाने से पहले ही स्नैप चैट की चैटिंग भी डिलीट कर दी थी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने डिलीट की गई चैटिंग को रिकवर कराने के लिए फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ साइबर थाने की टीम को भी लगाया है ताकि उनकी चैटिंग को भी विवेचना में शामिल किया जा सके और सख्त कार्रवाई हो सके। पुलिस का मानना है कि स्नैप चैट में भी कई राज छिपे हैं। सौरभ की हत्या की योजना नवंबर में ही मुस्कान ने तैयार कर ली थी। इसमें उसने अपने प्रेमी साहिल को भी तैयार कर लिया था। इसके लिए वह लंबे समय से स्नैप चैट पर बातचीत भी करते थे।
विज्ञापन
2 of 11
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
साइबर थाने में ब्रह्मपुरी पुलिस ने पत्राचार किया था ताकि चैट रिकवर होने के बाद चार्जशीट में शामिल किया जा सके। पुलिस ने चाकू, ड्रम, खून के नमूने समेत कई साक्ष्य जुटाए थे। इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब निवाड़ी भेजा जाएगा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि स्नैप चैटिंग को भी जांच में शामिल गया है। फोरेंसिक टीम निवाड़ी भी अपनी रिपोर्ट भेजेगी, जिसको भी कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर भेजा जाएगा। कई लोगों के बयान हो गए हैं। एक सप्ताह के अन्दर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
3 of 11
जेल मे मिलने पहुंची साहिल की नानी
- फोटो : अमर उजाला
बिस्कुट और केले लेकर पहुंची नानी
सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल शुक्ला से मुलाकात करने के लिए बुधवार को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में उसकी नानी पुष्पा देवी पहुंची। वह आरोपी के लिए कपड़े, नमकीन, बिस्कुट और केले लेकर पहुंचीं और आधा घंटे तक जेल में साहिल से बातचीत की। वहीं जेल प्रशासन ने साहिल के दो फीट लंबे बाल काट दिए हैं। हालांकि मुस्कान से मिलने के लिए अब तक कोई जेल नहीं पहुंचा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 19 मार्च से सौरभ की हत्या के मामले में पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में बंद है।
4 of 11
मृतक साैरभ की शोक सभा, साहिल की नानी दाएं
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को साहिल की नानी पुष्पा देवी उससे मिलने के लिए जेल पहुंची थीं, लेकिन आधार कार्ड नहीं होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं कराई गई। बुधवार को वह अपना आधार कार्ड और सभी जरूरी कागजात लेकर जेल पहुंची। नियमानुसार उनकी मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन
5 of 11
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
सौरभ की हत्या का दुख है
जेल के बाहर साहिल की नानी ने कहा कि मैं साहिल से मिलने आई हूं, लेकिन मुझे सौरभ की हत्या का बहुत दुख है। साहिल की मुझे बहुत याद आ रही थी। इसलिए उससे मुलाकात करने पहुंची हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि पुरुषों के लिए जेल में लंबे बाल रखने का नियम नहीं है। जिसके चलते बाल कटवाए गए हैं। महिलाएं ही बड़े बाल जेल में रख सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 11
पंडित धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने किया कथा मंच से नीले ड्रम का जिक्र
उधर, मेरठ में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरठ में नीला ड्रम बहुत चर्चा में है। बहुत से पति नीले ड्रम को लेकर सदमे में हैं। मेरठ में कांड हुआ। यह बहुत ही निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वर्तमान समाज में हो रही इन घटनाओं का कारण पाश्चात्य सभ्यता है। छावनी सिटी पोस्ट ऑफिस के पास बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झूठे प्रेम के चक्कर में विवाहित स्त्री एवं पुरुष परिवारों को तबाह और मिटाने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में मेरठ में नीला ड्रम सामने आ गया है। जरूरी है कि संतान को संस्कारवान बनाएं।
विज्ञापन
7 of 11
आरोपी मुस्कान रस्तोगी
- फोटो : संवाद
मुस्कान को नहीं होने देंगे फांसी: अधिवक्ता
ब्रहमपुरी में हुई सौरभ हत्याकांड के आरोपियों को जनता फांसी की मांग कर रही है। आम लोगों में रोष और गुस्सा है। मंगलवार शाम को शहर में सौरभ हत्याकांड पर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं, मेरठ के अधिवक्ता इकबाल अहमद ने मुस्कान का मुकदमा लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बिना फीस लिए मुकदमा लड़ने की बात कही और दावा किया कि वह मुस्कान को फांसी की सजा नहीं होने देंगे। अधिवक्ता ने कहा जब तक आरोपी पर दोष सिद्ध नहीं हो जाता, तब तक उसे अपराधी नहीं माना जा सकता। ऐसे में यदि मुस्कान चाहे तो मैं फ्री में केस लड़ूंगा। उन्हें बस मेरे वकीलनामे पर हस्ताक्षर करना है, बाकी मेरा काम है।
8 of 11
प्लास्टिक का वह ड्रम जिसमें हत्या कर शव को रखकर सीमेंट से सील किया गया
- फोटो : संवाद
लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी।
9 of 11
मुस्कान रस्तोगी
- फोटो : संवाद
परिवार के साथ थाने पहुंची थी मुस्कान
18 मार्च को पिता प्रमोद कुमार मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद कर लिया। लंदन में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था।
10 of 11
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में हुई युवक सौरभ कुमार की हत्या
- फोटो : संवाद
तीन मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद तीन मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद
रास्ते से हटाने के लिए की सौरभ की हत्या: एसपी सिटी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।