फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, गैंग की लीडर भी गिरफ्तार

Fri, 25 Jan 2019 04:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ शहर में एक सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। देह व्यापार में लिप्त तीन युवतियों व दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से कंकरखेड़ा में देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। रात में सीओ दौराला जितेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा मुखबिर की सूचना पर डबल स्टोरी श्रद्धापुरी स्थित एक बिल्डिंग में पहुंचे। उन्होंने ग्राहक बनकर दरवाजा खुलवाया। पहले उन्होंने एक युवती से सौदा पक्का किया। उसके बाद मौके से तीन युवतियों व दो युवतियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

3 of 5
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पकड़ी गईं दो युवतियां कंकरखेड़ा और तीसरी एक गांव की रहने वाली है। पकड़े गए लोगों में योगेंद्र निवासी सकौती व अंकुर गांव मछरी थाना दौराला शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि वह दो माह से डबल स्टोरी में धंधा कर रहे थे। दोनों ग्राहक लाते थे। पांच सौ से दो हजार रुपये में सौदा करते थे।

4 of 5
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों तक को भनक नहीं 
रात में एसपी सिटी रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि किराए के मकान में यह धंधा चल रहा है। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस से कहा कि ऐसे लोगों को महिलाएं ही सबक सिखाएंगी। लड़कियों को महिला थाने भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौके से पकड़ी गई गैंग लीडर विवाहित है। उसने ही अन्य लोगों को जोड़ा था। जो अपने पति के साथ मिलकर गैंग को चला रही थी। पति-पत्नी दोनों मिलकर देह व्यापार का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
सोच समझकर चुनी थी डबल स्टोरी बिल्डिंग
डबल स्टोरी में खाली पड़ी एमडीए की बिल्डिंग को आरोपियों ने इसलिए चुना था कि वहां पर कोई आता जाता नहीं था। दूसरी मंजिल पर कोई नहीं जाता था। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। यह मकान एमडीए की बिल्डिंग में किसके नाम पर अलॉट किया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें