उत्तर प्रदेश के मेरठ में कबाड़ी बाजार स्थित एक कोठे पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटीयू) की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी सहित कई युवतियों को कोठे से मुक्त कराया। वहीं पुलिस अफसरों को देख कस्टमर छत से कूदकर भाग गए। आगेदेखिए कुछ तस्वीरें:-
विज्ञापन
2 of 7
रेड लाइट एरिया में छापा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार एक युवती गांव खुलना जिला बघेरा बांग्लादेश की रहने वाली हैं। युवती की उम्र 18 साल बताई गई है। कुछ साल पहले उसकी शादी हो गई थी और उसके एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
3 of 7
रेड लाइट एरिया में छापा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, वह अपने घर से सहेली के साथ घूमने निकली थीं। रात होने पर दोनों कोलकाता बांग्लादेश बॉर्डर पर किसी जगह रुक गईं। यहां से एक दलाल झांसा देकर उसे मुंबई ले गया।
4 of 7
रेड लाइट एरिया में छापा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे दिल्ली में बेच दिया गया। काफी समय तक दिल्ली में रखने के बाद मेरठ में बेच दिया गया। पिछले आठ माह से युवती मेरठ के कबाड़ी बाजार में ही थी।
विज्ञापन
5 of 7
रेड लाइट एरिया में छापा
- फोटो : अमर उजाला
यहां संकल्प संस्था को युवती के बारे में जानकारी मिली। संस्था की निदेशक अतुल शर्मा के मुताबिक एक व्यक्ति को एक हजार रुपए का ग्राहक बनाकर भेजा। जानकारी सही निकलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
6 of 7
रेड लाइट एरिया में छापा
- फोटो : अमर उजाला
थाना एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को रेस्क्यू कराया। इस दौरान मौके से कई अन्य युवक छत से कूदकर फरार हो गए। युवती को थाना एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग लाया गया।
एसपी क्राइम डा. डीपी अशोक के अनुसार युवती से पूछताछ की जा रही है, उसे दोबारा उस जगह जानकारी इकट्ठा करने के लिए ले जाया गया है। संस्था इस बारे में जांच पड़ताल कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें