फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: देश नहीं विदेशों में नाम कमा रहे मेरठ के सितारे, विरोधियों को मात देकर जीत रहे 'गोल्ड'

Sat, 08 Sep 2018 09:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
मेरठ के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
खेलों के फलक पर मेरठ के सितारे चमक रहे हैं। क्रिकेट में तो खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया ही है, अब शूटिंग में भी सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। इसके अलावा जूडो, कुश्ती, वॉलीबाल, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, हॉकी में भी शहर की प्रतिभाएं आगे बढ़ रही हैं। शूटिंग में एशियन गेम्स से लेकर आईएसएसएफ शूटिंग चैंपियनशिप तक में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा है।
विज्ञापन

2 of 13
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : डेमो
दशकों से मेरठ खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट के सामान के लिए जाना जाता है। विदेशी खिलाड़ी मेरठी बल्ले से खेलना पसंद करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, कंकरखेड़ा के करन शर्मा, मुल्ताननगर के प्रवीण कुमार ने क्रिकेट में मेरठ का नाम नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अब शूटिंग में भी खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं। उनकी राइफल, पिस्टल से पदक निकाल रहे हैं। शूटिंग के क्षेत्र में कई विश्व प्रख्यात खिलाड़ी मेरठ से ही हैं। मेरठ के शहजर रिजवी 10 मीटर एयर पिस्टल में वर्ल्ड नंबर 1 की रैंकिंग रखते हैं। कलीना के गोल्ड ब्वॉय सौरभ चौधरी ने 17 दिन में 4 पदक जीतकर शूटिंग की दुनिया में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन

3 of 13
सौरभ चौधरी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल को भेदता मेरठियों का निशाना
पिछले दो- तीन वर्षों में मेरठ के आधा दर्जन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पा गए हैं। खिलाड़ियों के लगातार शानदार प्रदर्शन से मेरठ क्षेत्र शूटिंग का हब बनता जा रहा है। मेरठ में करीब एक दर्जन से अधिक शूटिंग रेंज हैं जहां देश के भावी खिलाड़ी रोजाना कई घंटे अभ्यास करते हैं। शूटिंग के बढ़ते क्रेज से ज्यादातर सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में शूटिंग रेंज खोली जा रहीं हैं, जिससे पढ़ाई के समय बच्चे शूटिंग में दक्षता पा सकें।

4 of 13
सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राएं कर चुके हैं प्री नेशनल क्वालीफाई
बड़े खिलाड़ियों के अलावा स्कूलों व बाहरी शूटिंग रेंज से खिलाड़ियों की नई फौज तैयार हो रही है। कई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं प्री नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। अब नेशनल में शूटिंग का जलवा दिखाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
शार्दुल विहान
शहर में शूटिंग रेंज
- गंगानगर क्षेत्र में आईआईएमटी कॉलेज
- मवाना रोड एमआईईटी पब्लिक स्कूल
- मोदीपुरम स्थित पल्हैड़ा शूटिंग रेंज 
- वेद इंटरनेशनल स्कूल
- रोहटा शूटिंग रेंज क्लब 
- कैलाश प्रकाश स्टेडियम 
- करन शूटिंग रेंज पांडवनगर 
- पिन पाइंट शूटिंग रेंज शास्त्रीनगर 
- दिल्ली रोड स्थित शूटिंग क्लब 
- योद्धा शूटिंग क्लब, सरधना रोड 
इसके अलावा देहात क्षेत्रों में कई शूटिंग रेंज में खिलाड़ी निशाने लगाना सीख रहे हैं।
विज्ञापन

मेरठ के सितारे 

6 of 13
सौरभ चौधरी शूटर - फोटो : अमर उजाला
सौरभ चौधरी 
लगातार मेडलों की झड़ी लगाने वाले 16 साल के सौरभ में शूटिंग का जुनून उनके कोच अमित स्योरान ने पैदा किया था। अब वह लगातार पदक जीत रहे हैं। दक्षिण कोरिया आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप जून में स्वर्ण पदक उसके बाद जकार्ता एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अब दक्षिण कोरिया आईएसएसएफ चैंपियनशिप में एकल व टीम में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। कलीना निवासी इस खिलाड़ी ने आने वाले खेलों के लिए टिकट पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

7 of 13
शहजर रिज़वी - फोटो : अमर उजाला
शहजर रिजवी
मेरठ शहर निवासी शहजर रिजवी विश्व में वर्ल्ड नंबर एक रैंकिंग के साथ पहले पायदान पर हैं। कोरिया चैंपियनशिप में पहले भी स्वर्ण पदक पर निशाना लगा चुके शहजर इन दिनों भी पदक के लिए खेल रहे हैं। अब यूथ ओलंपिक में भी भाग लेंगे।

8 of 13
शार्दुल विहान
शार्दूल विहान
सिवाया निवासी 15 साल के शार्दूल विहान कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय शूटर की श्रेणी में आते हैं। हाल में ही एशियन में रजत पदक जीतने वाले शार्दूल अपने कॅरियर में ढेरों मेडल जीतने का हुनर रखते हैं। कोच अनवर सुलतान भी हर हुनर को निखारे का काम कर रहे हैं।

9 of 13
सिराज शेख
सिराज शेख
स्किट शूटर सिराज शेख मेरठ निवासी हैं। अपनी स्किट शूटिंग में कई पदक जीते चुके हैं। इन दिनों वह भी कोरिया चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

10 of 13
शपथ भारद्वाज - फोटो : amar ujala
शपथ भारद्वाज 
गंगानगर निवासी 15 वर्षीय शपथ भारद्वाज डबल ट्रैप में प्रदर्शन करते हैं। वे अभी तक बीस से अधिक मेडल अपने नाम चुके हैं।

11 of 13
विदित जैन
विदित जैन 
सदर निवासी 15 वर्षीय विदित जैन 10 मी. एयर रायफल में प्रतिभाग करते हैं और कैलाश प्रकाश शूटिंग रेंज में प्रेक्टिस कर रहे हैं।

12 of 13
अहवर रिजवी
अहवर रिजवी 
महल गांव निवासी अहवर रिजवी भी डबल ट्रैप में 23 से अधिक पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

13 of 13
रवि कुमार-शूटिंग
रवि कुमार 
मवाना के भैंसा गांव निवासी शूटर रवि कुमार ने आईएसएसफ चैंपियनशिप में पदक जीता। एशियन गेम्स में देश को पहला पदक दिलाने वाले खिलाड़ी हैं। रवि गाजियाबाद स्थित इंडियन एयरफोर्स में तैनात हैं। एयरफोर्स द्वारा उपलब्ध कराये गए हथियारों से निशाना लगाने वाले रवि विशेष पहचान रखते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें