मौके पर पहुंचे एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
शुभम और साक्षी की मौत से गांव में दहशत
गांव पेपला में रविवार को प्रेमी युगल की दर्दनाक मौत से पूरा गांव दहशत में है। शुभम के परिवार में पिता देवेन्द्र, बड़ा भाई पंकज रविवार को मेरठ अपनी रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर मां मुन्नी देवी, बहन सोनिया और शुभम थे। उसकी मां को ग्रामीणों ने घर पर जाकर घटना की जानकारी दी। लेकिन मुन्नी देवी ने कहा कि मजाक क्यों करते हो, अभी कुछ देर पहले ही तो शुभम खाना खाकर घर से गया है। बाद में घटना की वास्तविक जानकारी मिलते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी।