फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने पर बरसाईं गोलियां: मुतल्लिब की हत्या के बाद खुले शोएब के बड़े राज, करता रहा वारदात, सोती रही पुलिस, तस्वीरें

Fri, 31 Dec 2021 02:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद के किठौर में गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे 25 वर्षीय मुतल्लिब की उसी के चार दोस्तों ने घर से बुलाकर बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।
 
मुतल्लिब पुत्र राशिद को उसके चार दोस्त शाम करीब साढ़े छह बजे मौसमखानी मोहल्ला स्थित उसके घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस के अनुसार बहरोड़ा रोड पर इन लोगों ने पहले शराब पी और फिर अचानक मुतल्लिब पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। लोगों ने गंभीर अवस्था में मुतल्लिब को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से रेफर करने के बाद किठौर से मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। एएसपी चंद्रकांत मीणा ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी शोएब है। घटनास्थल के पास से शराब की बोतलें मिली हैं। परिजनों ने शोएब और साकिब की पहचान कर ली है। बताया गया है कि यही दोनों उसे घर से बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

2 of 7
मुतल्लिब के शव को ले जाते युवक। - फोटो : amar ujala
सीने में मारीं तीन गोलियां
पुलिस ने बताया कि मुतल्लिब के सीने में तीन गोलियां मारी गईं। गोलियों की आवाज सुनकर लोग दौड़े लेकिन, तब तक आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। लहूलुहान मुतल्लिब को परिजन और मोहल्ले के लोग उठाकर अस्पताल ले गए। वारदात के बाद मोहल्ले में दहशत है।

पुलिस होती अलर्ट तो बच जाती जान
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कस्बे में कई वारदात कर चुके हैं। होटल में तोड़फोड़ और हथियार लहराने के मामले में भी कोई शिकंजा नहीं कसा गया। इससे हत्यारोपियों का हौसला बढ़ गया।
विज्ञापन

3 of 7
हत्या के बाद शव ले जाते युवक। - फोटो : amar ujala
किठौर में खुलेआम वारदात करता रहा शोएब, सोती रही पुलिस
मुतल्लिब की हत्या का मुख्य आरोपी शोएब किठौर में पहले भी कई बड़ी वारदात कर चुका है। पुलिस उस पर शिकंजा कसती तो मुतल्लिब की जान बच सकती थी। शोएब वारदात कर फरार होता रहा और पुलिस सोती रही। चर्चा यह भी है कि शोएब सक्रिय गिरोह चलाता है और उसे एक बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त है। हालांकि पुलिस फिलहाल इससे अनभिज्ञता जता रही है। 

शोएब पर करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले बताए जा रहे हैं। मुतल्लिब की हत्या से पहले 29 नवंबर को हापुड़ कोतवाली के मोहल्ला शिव दयालपुरा निवासी ट्रांसपोर्टर शबनूर चौधरी पर उसने एक होटल के शुभारंभ के समय जानलेवा हमला किया था। शोएब ने होटल में गोलियां चलाईं और तोड़फोड़ की। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ लेकिन पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। क्षेत्र में चर्चा है कि शोएब ने एक दरोगा से भी मारपीट कर मोबाइल छीना था। विरोध करने पर उसने दरोगा पर भी गोली चला दी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है।

4 of 7
मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
लहूलुहान पड़ा रहा मुतल्लिब
मुतल्लिब के चचेरे भाई बिलाल ने बताया कि शाम को अरसेनी गांव के एक युवक ने फोन कर उसे घर के बाहर बुलाया। इसके बाद मुतल्लिब जल्दी आने की बात कहकर निकल गया। बाइक से वह उसे लेकर बहरोड़ा रोड पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। काफी देर तक मुतल्लिब वहीं पड़ा तड़पता रहा। फिर किसी ने उसका झगड़ा होने की सूचना परिजनों को दी और वह उसे ढूंढने निकल गये। काफी दूर ढूंढने के बाद वह एक अंधेरे स्थान पर पहुंचे, जहां मुतल्लिब उन्हें लहूलुहान मिला। 
विज्ञापन

5 of 7
होटल पर मारपीट करता शोएब, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala
लहूलुहान मुतल्लिब को लेकर दौड़ते रहे परिजन 
वारदात के बाद परिजन मुतल्लिब को उठाकर पैदल ही पास के अस्पताल की ओर दौड़े। कोई वाहन भी नहीं था। इसलिए उन्होंने हापुड़ अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। यहां से वह उसे एक एंबुलेंस की मदद से मेरठ के न्यूटीमा अस्पताल ले गए। चिकित्सक उपचार शुरू करते उससे पहले ही मौत हो गई। मुतल्लिब की मौत की सूचना मिलते ही काफी लोग अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala
दो साल पहले हुई थी मुतल्लिब की शादी
परिजनों ने बताया कि मुतल्लिब की शादी दो साल पहले खुशबू से हुई थी। शादी के बाद उनके यहां एक बेटा भी जन्मा लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी भी म़ृत्यु हो गई। फिलहाल मुतल्लिब के परिवार में पिता राशिद, मां दरक्षा के अलावा चार भाई और तीन बहन हैं। वारदात के बाद परिवार ने खुशबू को यह तो बताया कि मुतल्लिब को मारपीट में चोट आई है लेकिन, देर रात तक इसकी जानकारी नहीं दी कि उसकी अस्पताल में मौत हो चुकी है। 

हत्यारोपियों की तलाश में दबिश
मुतल्लिब की हत्या में कुल चार लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें शोएब के अलावा परवेज, शाहदाब और मुतालिब शामिल बताये जा रहे हैं। वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में उनके घर व अन्य ठिकानों पर दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पुलिस ने हत्यारोपियों के परिवार के कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ के मकान बंद बताये जा रहे हैं। वारदात के बाद परिजन फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोली चलाता शोएब। - फोटो : amar ujala
न्यूटीमा में मुतल्लिब की मौत होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया। परिवार की ओर से तीन लोग मोर्चरी पहुंच गये। रात में पोस्टमार्टम का प्रयास किया गया लेकिन, फिर मना हो गया। इसके बाद परिजन मोर्चरी पर शव को छोड़कर किठौर लौट गये। 

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं
चार लोगों को नामजद कराया गया है, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। संभवत: शराब पीने के दौरान ही विवाद हुआ होगा। दबिश दी जा रही है। आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। एहतियात के तौर पर पुलिस पिकेट लगाई गई है। - केशव कुमार, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें