फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्ति के अनोखे रंग: उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, पांव में घुंघरू और जुबां पर बम-बम भोले, अद्भुत हैं तस्वीरें

Wed, 12 Jul 2023 06:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
पांव में छाले और जुबां पर भोले के जयकारों के संग कांवड़िये मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। कुछ मन्नत पूरी होने पर कांवड़ ला रहे हैं और तो कुछ ने कांवड़ के साथ ही मन्नत भी मांगी है।

मेरठ में हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या और दिनों के मुकाबले मंगलवार को चार गुना अधिक रही। बारिश के बाद मौसम अनुकूल होने के चलते शिवभक्तों ने दिन में भी यात्रा की। मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, रुड़की रोड और दिल्ली रोड पर 150 से अधिक सेवा शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका से शादी हो तो लाए कांवड़
दिल्ली निवासी राहुल ने बताया कि वह कई साल से सारिका से प्रेम करते थे। परिवार तैयार नहीं था, इसलिए शादी नहीं हुई। 23 साल से लगातार कांवड़ ला रहा हूं। बीते वर्ष परिजन मान गए और विवाह हो गया।
विज्ञापन

3 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
मन्नत मांगी थी कि विवाह होने पर दोनों साथ में कांवड़ लाएंगे। भगवान शिव ने मुराद पूरी कर दी इसलिए साथ में कांवड़ लाए हैं। आगे भी परिवार की सुख समृद्धि के लिए कांवड़ लाएंगे।

4 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
स्कूली छात्र लाए पहली बार कांवड़
रोहिणी निवासी 18 वर्षीय सचिन, 18 वर्षीय कृष्ण सिंह, 20 वर्षीय रोहित और सुलतानपुरी निवासी 17 वर्षीय दिपांशु चारों दोस्त पहली बार कांवड़ लाए।
विज्ञापन

5 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
सभी युवकों के दसवीं कक्षा में अच्छे नंबरों से पास हुए। मन्नत मांगी थी कि अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होने पर कांवड़ लाएंगे। चारों दोस्तों ने 7 जुलाई को जल उठाया और 11 को मेरठ पहुंच गए।
विज्ञापन

6 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
बीएससी की छात्रा लाई छठी कांवड़

गाजियाबाद निवासी वैष्णवी ने बताया कि वह छह साल से कांवड़ ला रही हैं। वह बीएससी द्वितीय वर्ष में हैं। कांवड़ लाने से खुशी मिलती है। परिवार की समृद्धि के लिए कांवड़ लाते हैं। साथ में कांवड़ ला रहे मनीष ने बताया कि दसवीं बार कांवड़ ला रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
प्रयांक अभिषेक लाए पहली बार कांवड़
दिल्ली निवासी नौ वर्षीय प्रयांक और आठ वर्षीय अभिषेक पहली बार अपने पिता तिलकधर के साथ कांवड़ लाएं। बड़ा चौथी और छोटा तीसरी कक्षा में पढ़ता है।

8 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
दोनों बच्चों के लिए पिता ने अपने हाथ से ही कांवड़ बनाई। यात्रा मार्ग पर दोनों बच्चों का सभी ने स्वागत किया। चौथी कक्षा का छात्र विनय भी अपने पिता बबलू के साथ कांवड़ लाया।

9 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
60 साल की चंचल ने उठाई 22 किलो की कांवड़

दिल्ली निवासी चंचल शर्मा मंगलवार को मेरठ पहुंचीं। चंचल ने बताया कि उनकी उम्र 60 वर्ष है, और बचपन से ही कांवड़ ला रही हैं।

10 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
परिवार की सुख-समृद्धि के लिए इस बार कांवड़ उठाई है। कांवड़ यात्रा में आकर खुशी मिलती है। इस बार 22 किलो की कांवड़ उठाई है।

11 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
लाइटों से जगमगाई आदियोगी कांवड़
यात्रा में अलग-अलग कांवड़ के बीच 40 फीट की आदियोगी कांवड़ सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। भगवान शिव के मस्तक पर जगमगाता चंद्रमा सभी को मोहित कर रहा था। झांकी में सबसे आगे नंदी जी विराजमान दिखे।

12 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
बेगमबाग रोहिणी की से आए कलाकारों ने मोदीपुरम कंकरखेड़ा के बीच शिव पार्वती नृत्य भी प्रस्तुत किया। झांकी में हनुमान जी का बाहुबली स्वरूप सभी को मंत्रमुग्ध कर रहा था।
विज्ञापन

13 of 13
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही प्रीतमपुरा परवाना से जय श्री महाकाल सेवा समिति विशाल कांवड़ लेकर आई। तेरह युवकों की टीम कांवड़ लाई। झांकी में शिव जी पीछे बिच्छुओं का सिंहासन बनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें