फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी के रिटायर्ड अफसर बोले- आंखों में आंखें डालकर सामना कर रही सेना, युद्ध करेगा तो औंधे मुंह गिरेगा चीन

Wed, 17 Jun 2020 11:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
भारत-चीन विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
धोखेबाज चीन ने भारतीय सेना के साथ झड़प कर एक नया विवाद पैदा कर दिया है। इस झड़प में सेना के 20 जवान शहीद हो गए। वहीं भारतीय सेना ने भी चीन को पटखनी दी। इसमें 43 चीनी सैनिक हताहत हुए हैं। इस विवाद पर सेना के रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि चीन हमें सिर्फ डराना चाहता है। अगर उसने युद्ध करने की ठान ली है तो औंधे मुंह गिरेगा। इस कोरोना काल में पूरा विश्व चीन के विरोध में उतर चुका है। 1962 के युद्ध में मेरठ के 14 जवान और अफसर शहीद हुए थे।
विज्ञापन

2 of 5
लेफ्टिनेंट जनरल और लद्दाख में तैनात रहे नितिन कोहली - फोटो : अमर उजाला
आंखों में आंखें डालकर कर रहे सामना
लेफ्टिनेंट जनरल और लद्दाख में तैनात रहे नितिन कोहली का कहना है कि इस बार चीन से सामना आंख में आंख डालकर किया जा रहा है। चीनी सैनिक पूरी तैयारी के साथ आये थे। उनके पास डंडे, ग्लव्स आदि थे। हम उनकी भाषा नहीं समझते हैं। इस वजह से भी कुछ तनाव पैदा हुआ होगा। इस बार हम चीन के सामने झुकने वाले नहीं है। हम वहां 60 सड़क बना रहे हैं। कल ही हमने झारखंड से 11 हजार मजदूर भेजे हैं। फिलहाल चीन युद्ध नहीं करेगा। उसका पहले से ही हांगकांग और ताइवान से झगड़ा चल रहा है। वहां 80 मिलियन लोग बेरोजगार भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी वेटरेन्स लीग के अध्यक्ष एसएस अहलावत - फोटो : अमर उजाला
ये प्लानिंग के तहत किया गया
यूपी वेटरेन्स लीग के अध्यक्ष एसएस अहलावत का कहना है कि चीन ने ये सब प्लानिंग के तहत किया है। सीमा पर हालात अच्छे नहीं हैं। हमें भड़काकर वह कुछ न कुछ खुराफात के चक्कर में है। हमें बुद्धिमत्ता से काम लेना होगा। हालांकि, दोनों देशों के बीच बैठकें चल रही हैं, फिर भी हमें सतर्क और आक्रमक रहना होगा। ये हमेशा से ही धोखेबाज रहा है।

4 of 5
पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष मेजर राजपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
ये 1962 का भारत नहीं  
जिले के पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष मेजर राजपाल सिंह का कहना है कि ये 1962 का भारत नहीं है। 2020 का भारत जवाब देना जानता है। 1962 में हिंदी चीनी भाई-भाई का नारा देकर धोखा दिया गया था। चीन फिर इसी फिराक में है, लेकिन सरकार के मजबूत रवैये के आगे वह टिक नहीं पाएगा। चीन कायराना हरकत करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिट्री इंटेलिजेंस में डायरेक्टर जनरल रहे लेफ्टिनेंट आरएन सिंह - फोटो : अमर उजाला
कई देशों का साथ हमारे पास 
मिलिट्री इंटेलिजेंस में डायरेक्टर जनरल रहे लेफ्टिनेंट आरएन सिंह ने कहा कि चीन अभी हमारे साथ युद्ध नहीं कर सकता। ये तो सिर्फ धोखा देकर कोरोना से ध्यान भटकाना चाहता है। हमारे साथ पूरा विश्व है। सोमवार रात जो चीन ने किया, वो ठीक नहीं है। ऐसे में हम उसे जवाब देने के लिए तैयार हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें