मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
ली गई है 18 गांवों की 124 हेक्टेयर जमीन
मेरठ-पौड़ी राजमार्ग 119 को चार लेन किया जाना है। पहले चरण में मेरठ से बहसूमा तक कार्य किया जाना है। करीब 32 किमी दूरी में निर्माण के लिए मेरठ की सदर और मवाना तहसील के 18 गांवों की 124 हेक्टेयर जमीन ली गई है। दूसरे चरण में बहसूमा से नजीबाबाद तक कार्य होना है।
इसके बाद आगे पौड़ी तक राजमार्ग बनाया जाना है। पहले चरण में मेरठ से बहसूमा तक सैनी, इंचौली, मसूरी, नंगली ईसा, मवाना खुर्द, भैंसा, सालारपुर, कौल, कोहला, झुनझुनी, समसपुर, बसी वीरान, राजुपुर, मोड़खुर्द, फतेहपुर, बहसूमा, सैफपुर फिरोजपुर गांव शामिल हैं।