फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें न चालान का डर न ही जान का, देखिए! कैसे कानून के रखवाले खुद ही तोड़ रहे ट्रैफिक नियम

Sun, 08 Sep 2019 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नया मोटर व्हीकल एक्ट आने के बाद आम जनता पर तो खूब कार्रवाई हो रही है। लेकिन कानून के रखवालों पर कार्रवाई कौन करेगा जो न तो हेलमैट पहनते हैं और न ही अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। यहां तक कि नंबर प्लेट पर भी पुलिस लिखकर धौंस जमाते हैं। आगे देखें आखिर कैसे कानून के रखवाले ही तोड़ रहे हैं कानून के नियम:-
विज्ञापन

2 of 8
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यातायात के नियम तोड़ना लोगों के लिए अब किसी मुसीबत से कम नहीं होगा। शासन ने यातायात के नियम तोड़ने पर भारी भरकर जुर्माने तय किए हैं। ट्रैफिक सिग्नल के उल्लंघन से लेकर हेलमेट न पहनने, नॉन पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने तक पर जुर्माने की राशि कई गुना कर दी, लेकिन पश्चिमी यूपी के अलग अलग शहरों में पार्किंग जोन निर्धारित नहीं है, ट्रैफिक लाइटें लगी तो हैं, मगर संचालन नहीं होता है। आलम यह है कि जाम से बचने के लिए बनाए गए ओवरब्रिज पर ही जाम लगा रहता है। 
विज्ञापन

3 of 8
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तस्वीर मेरठ जनपद की है। पुलिस सरकार की एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है लेकिन जब जिम्मेदार पदाधिकारी ही कानून तोड़ें तो फिर आम जनता से उम्मीद कैसे की जाए। 

4 of 8
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन्हें देखिए, दोनों ही पुलिसकर्मियों के पास हेलमेट नहीं है। दोनों को चालान का जरा भी डर नहीं है जैसे कानून इनके लिए बना ही न हो।
विज्ञापन

5 of 8
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर बिना हेलमेट चलने वालों का पुलिस चालान काट देती है लेकिन पुलिस ही जब बिना हेलमेट के निकले तो क्या करें। इस तस्वीर में भी वर्दी पहने जिम्मेदार नागरिक सरेआम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक तो ट्रिपल राइडिंग, बाइक पर इतना सामान और सिर पर हेलमेट भी नहीं पहना है। जरा सोचिए! बेलेंस बिगड़ गया तो, पुलिसकर्मी हैं तो क्या आपको ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की छूट है बिल्कुल नहीं। आप खुद इन नियमों का पालन करेंगे तो आम जनता भी जिम्मेदारी से यातायात के नियमों का पालन करेगी। 
विज्ञापन

7 of 8
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रेडलाइट जंप, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, शराब पीकर ड्राइविंग, नाबालिग का ड्राइविंग करते पकड़े जाना या ऐसे अपराध जिनमें कड़े जुर्माने के साथ जेल जाने का प्रावधान।
विज्ञापन

8 of 8
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देश में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 (Motor Vehicles Act 2019) लागू हो गया है। नए नियम लागू होने के बाद कई लोगों पर तगड़ा जुर्माना भी लगाया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें