फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अवैध कॉलानियों पर चला बुलडोजर, सड़क को भी किया ध्वस्त, चार घंटे चली कार्रवाई, देखिए मौके की तस्वीरें

Sat, 21 Jan 2023 11:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ में एमडीए की कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
मेरठ में एमडीए का बुलडोजर शुक्रवार को गंगानगर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर चला। मवाना रोड ट्रांसलेम के बराबर में यश कुंज कॉलोनी की दीवार, प्लाट की नींव और सड़क को ध्वस्त किया गया। 

इसके अलावा मामेपुर में स्थित साईं ग्रीन कॉलोनी का गेट, अम्हेड़ा स्थित कॉलोनी का गेट, दुकानों के शटर धवस्त किए गए। करीब चार घंटे चली कार्रवाई के दौरान बिल्डरों में भगदड़ मची रही।
विज्ञापन

2 of 8
सड़क को किया ध्वस्त। - फोटो : amar ujala
मवाना रोड पर ट्रांसलेम एकेडमी के बराबर में निर्माणाधीन यश कुंज कॉलोनी पर दोपहर करीब सवा बजे एमडीए की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। वहां कॉलोनी की दीवार तोड़ी गई, प्लॉट की नींव उखाड़ी गईं। वहीं, एक कमरे को ढहाया गया। बुलडोजर से सड़क पूरी तरह उखाड़ दी गई।
विज्ञापन

3 of 8
मेरठ में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
करीब एक घंटे तक ध्वस्तीकरण कार्रवाई चलने के बाद टीम मामेपुर गांव के पास साईं ग्रीन कॉलोनी पहुंची। यह कॉलोनी सुभाष नाम के बिल्डर की है। ग्रामीणों के अनुसार कॉलोनी ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर बनाई गई है। जेसीबी से कॉलोनी के अंदर हुई प्लॉटिंग को उखाड़ दिया गया, बाहरी दीवारें तोड़ी गईं। कॉलोनी का गेट भी गिराया गया। गेट का सामान आसपास के लोग उठा ले गए।

4 of 8
सड़क को किया ध्वस्त। - फोटो : amar ujala
अम्हेड़ा बिजलीघर रास्ते पर भाजपा जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय की पार्टनरशिप में बनाई जा रही कॉलोनी का गेट उखाड़ दिया। गेट के बराबर में बनीं छह दुकानों के शटर उखाड़ दिए गए। ग्रामीणों के मुताबिक, इस कॉलोनी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन होकर जा रही है। जिससे मकानों को बड़ा खतरा है।
विज्ञापन

5 of 8
मेरठ में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
यशकुंज कॉलोनी को नक्शा पास कराए बिना बनाया जा रहा था। इन्हें पहले रोका गया। मामेपुर व अम्हेड़ा गांव में बनी कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - अर्पित यादव, जोनल ऑफिसर
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
बिल्डरों में रही भगदड़
एमडीए द्वारा कॉलोनियों पर एमडीए की कार्रवाई ने बिल्डरों में भगदड़ मचा दी। कार्रवाई के समय पुलिस व क्यूआरटी जवानों को देख बिल्डर और उनके सहयोगी मौके पर दिखाई नहीं दिए। इस दौरान ज्यादातर बिल्डर अपनी कॉलोनियों को बचाने के लिए अधिकारियों के पास ईधर-उधर से फोन कराते नजर आए।
विज्ञापन

7 of 8
मेरठ में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
गंगानगर क्षेत्र में करीब 40 से अधिक अवैध कॉलोनी
गंगानगर से सटे गांव रजपुरा, सलारपुर, अम्हेड़ा, मामेपुर, उल्देपुर, सिखेड़ा, न्यू मीनाक्षीपुरम के बराबर में खेती की भूमि पर अवैध कॉलोनियां काट दी गई हैं। ऐसी कॉलोनियों की संख्या 40 से अधिक है। इन कॉलोनी में न तो मानचित्र पास होता हैं और न ही एमडीए द्वारा तय नियम पूरे किए जाते हैं। सीवर लाइन और सुरक्षा की भी व्यवस्था नहीं होती है। यहां खरीदारों को गुमराह कर प्लॉट बेच दिए जाते हैं। बात में अनजान लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

8 of 8
मेरठ में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
जारी हो जाता है विद्युत कनेक्शन
गंगानगर क्षेत्र में एमडीए के नियमों को पूरा ना करने वाली कॉलोनी अवैध की श्रेणी में आती है। परंतु विद्युत निगम द्वारा बिना ज्यादा जांच पड़ताल किए बगैर ही विद्युत कनेक्शन जारी कर दिए जाते हैं। जिस पर कई बार सवाल उठते रहे हैं। बिल्ड़र खेतों में विद्युत लाइन पहुंचाकर, सड़क बनाकर प्लाटिंग शुरू कर देते हैं। जबकि अन्य जरूरी व्यवस्था नहीं होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें