सोतीगंज
- फोटो : अमर उजाला
18 कबाड़ियों की संपत्ति खंगाल रही पुलिस
लूट-चोरी के वाहन काटने वाले सोतीगंज के हाजी गल्ला सहित 18 कबाड़ियों की संपत्ति का रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है। बैंक खातों से लेकर संपत्ति की जानकारी लेने के लिए अब पुलिस के साथ जीएसटी की टीम भी लगी है। पुलिस का दावा कि 18 कबाड़ियों ने गिरोह बनाकर कई राज्यों में नेटवर्क फैलाया है। सोतीगंज के कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली। गल्ला, इकबाल, जिशान उर्फ पव्वा, मन्नू उर्फ मईनुद्दीन, गद्दू और राहुल काला सहित अन्य कबाड़ियों को चिह्नित किया है। पुलिस का कहना है कि 300 कबाड़ियों की फाइल तैयार की है। गल्ला की 100 करोड की संपत्ति पंजाब में मिली है, इसे जब्त करने की भी तैयारी की जा रही है।