दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए जहां पुलिस से सामने ही भाजपा पार्षद विपिन जिंदल और सपा पार्षद शहजाद मेवाती में हाथापाई तक की नौबत आ गई। पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत किया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
1 of 6
आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग।
- फोटो : amar ujala
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाने से सटे पूर्वा इलाही बख्श स्थित सैनी वाली गली में बुधवार को मस्जिद के सामने स्थित कुएं के पूजन पर दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए जहां पुलिस से सामने ही भाजपा पार्षद विपिन जिंदल और सपा पार्षद शहजाद मेवाती में हाथापाई तक की नौबत आ गई। पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत किया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
पुलिस के मुताबिक पूर्वा इलाही बख्श स्थित सैनी वाली गली में एक मस्जिद के सामने पुराना कुआं है। इस कुएं पर रोजाना पूजन कराने की बात कहकर एक पक्ष ने लेंटर डालकर निर्माण शुरू करा दिया। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने एतराज जताया। बुधवार शाम दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस के सामने ही जमकर बहस।
- फोटो : amar ujala
वहीं चौकी इंचार्ज डीके सिंह ने दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों को थाने बुला लिया। दोनों तरफ से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भाजपा पार्षद विपिन जिंदल और सपा पार्षद शहजाद मेवाती भी पहुंच गए।
विज्ञापन
3 of 6
मेरठ में आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग।
- फोटो : amar ujala
एक समुदाय के लोगों ने कहा कि पहले से ही कुएं पर होली-दीवाली पर पूजन होता आया है। इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है पर अब वहां निर्माण कराकर रोज पूजन कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
4 of 6
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि यह 200 वर्ष पुराना कुआं है। सड़क ऊंची होने से कुआं नीचा हो गया है। कुएं की मुंडेर ऊंची कर लेंटर डाला जा रहा ताकि लोगों को पूजन में असुविधा न हो। पुलिस दोनों पक्षों को थाने में समझाती रही पर कोई हल नहीं निकला। तनाव को देखते हुए इस इलाके में ब्रह्मपुरी और लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस फोर्स तैनात।
- फोटो : amar ujala
कुएं पर फोर्स, वीडियो वायरल
कुएं पर फोर्स तैनात कर दी गई है। उधर, इस प्रकरण की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इसके बाद अफवाहों का दौर भी चला। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोई नई परंपरा नहीं पड़ेगी
पूर्वा इलाही बक्शा सैनी वाली गली में एक कुएं पर लोग पूजा करते थे। नगर निगम ने सड़क ऊंची कर दी। इस पर कुएं की मुंडेर ऊंची की जा रही थी। दूसरे समुदाय के लोगों को लगा कि यहां धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है। दोनों पक्षों को थाने में शांति समिति की बैठक के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्षों को बताया गया है कि यहां किसी तरह की नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी। - एसपी सिटी विनीत भटनागर