फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शहीद अभिनव ने शादी में दहेज के नाम पर लिया था सिर्फ एक रुपया, खूब हुई थी सराहना, अब शहादत से मचा कोहराम

Fri, 21 May 2021 01:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
अनिभव चौधरी की शादी के फोटो। - फोटो : amar ujala
शहीद अभिनव चौधरी ने अपनी शादी में दहेज प्रथा के खिलाफ जाकर रस्म के तहत सिर्फ एक रुपया लिया था। इस पर पूरे देश में उनकी खूब सराहना हुई थी। अनिभव काफी होनहार थे और 2014 में उनकी नौकरी लगी थी। वहीं शुक्रवार तड़के उनके शहीद होने की खबर आई तो परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे एक अधिकारी का फोन आया था। उन्होंने ही बेटे के शहीद होने की सूचना दी।

बागपत के पुसार गांव निवासी किसान सतेंद्र चौधरी मेरठ में सी-91 गंगासागर कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं। उनका होनहार बेटा अभिनव चौधरी वायु सेना में मिग-21 का फाइटर पायलट थे। वह इस समय पठानकोट एयरबेस में तैनात थे। अभिनव के पिता सतेंद्र चौधरी ने अपने बेटे की शादी में रस्म के तहत केवल एक रुपया स्वीकार किया था। इससे उनकी और उनके बेटे की देशभर में खूब सराहना हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
अभिवन का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
अभिनव चौधरी का रिश्ता एपेक्स सिटी कॉलोनी निवासी जूनियर हाइस्कूल मंवीकला के प्रधान अध्यापक शिव कुमार की बेटी सोनिका उज्जवल से हुआ था। सोनिका उज्जवल फ्रांस में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रही हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ की गंगासागर कॉलोनी में अभिनव चौधरी का मकान। - फोटो : amar ujala
बता दें कि आज यानी शुक्रवार सुबह चार बजे बेटे की शहादत की सूचना आई तो परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं बेटे के शहीद होने से परिवार में कोहराम मच गया। यहां पर उनके पिता सतेंद्र चौधरी अपनी पत्नी सत्या देवी और बेटी मुद्रिका चौधरी के साथ रहते हैं। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन मुद्रिका चौधरी बीटेक कर रही हैं। 

4 of 6
मोगा में गिरे मिग 21 के टुकड़े। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि अभिनव चौधरी की अपने पिता से बुधवार रात को आखिरी बात हुई थी। यह भी बताया गया कि 13 मई को अभिनव को घर आना था लेकिन, कोरोना संक्रमण की वजह से पिता ने कुछ दिन रूक कर आने के लिए कहा था।
विज्ञापन

5 of 6
मोगा में गिरा मिग 21- फोटो। - फोटो : amar ujala
वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि अनिभव बहुत ही खुशमिजाज व्यक्ति थे। अभिनव काफी होनहार भी थे। इसके अलावा उनके एक साथी ने बताया कि अभिनव बहुत ही जांबाज थे और वह हमेशा खुश रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोगा में हादसे के बाद मिग 21 में लगी आग। - फोटो : amar ujala
पंजाब के मोगा के पास गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसपी (हेडक्वार्टर) गुरदीप सिंह के अनुसार, हादसे में पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई। हादसा मोगा से करीब 25 किलोमीटर बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें