फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी की किताबों का मामला: फिर चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस ने जुटाए आठ अहम सबूत

Thu, 27 Aug 2020 01:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
एनसीईआरटी की फर्जी किताबें - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एनसीईआरटी की नकली किताबों के मामले में पुलिस ने नामजद भाजपा नेता संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता के खिलाफ आठ पुख्ता सबूत जुटाए हैं। पुलिस का दावा है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करके आरोपियों ने प्रकाशन फर्म को चलाया हुआ था। इन सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नकली किताबें - फोटो : अमर उजाला
परतापुर पुलिस का दावा है कि गोदाम में मिली नकली किताबों का रिकॉर्ड लिखापढ़ी में नहीं है। आरोपियों ने कई दस्तावेज फर्जी बनाए हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट एनसीईआरटी के अलावा दूसरे विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दी है। इंस्पेक्टर परतापुर आनंद कुमार मिश्रा का कहना है कि गजरौला और परतापुर में गोदाम सील कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
नकली किताबों का गोदाम - फोटो : अमर उजाला
एनसीईआरटी ने भी लिखित में अपनी रिपोर्ट दी है, जिसको मुकदमे का हिस्सा बना लिया गया है। जीएसटी ने तीन बिंदुओं पर अपनी आख्या पुलिस को दी, उसे भी विवेचना में शामिल किया जा रहा है। आठ बिंदुओं पर पुलिस की विवेचना चल रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई तय होगी। 

4 of 5
किताबें बरामद - फोटो : अमर उजाला
अनीता को भी करेंगे नामजद
पुलिस के अनुसार नामजद आरोपी सचिन गुप्ता की मां अनीता गुप्ता को भी मुकदमे में शामिल किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि लिखा पढ़ी में संजीव गुप्ता, सचिन गुप्ता पब्लिकेशन फर्म के संचालक हैं, जबकि अनीता गुप्ता को मालिक बताया जा रहा है। इस मामले में एसटीएफ ने भी अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि एसटीएफ के दरोगा की तहरीर पर ही मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गजरौला में किताब का गोदाम - फोटो : अमर उजाला
पांचवें दिन किताब फैक्टरी का दूसरा गेट किया सील
भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता और उसके भतीजे सचिन गुप्ता की यहां स्थित एनसीईआरटी की नकली पुस्तकें छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस (फैक्टरी) के दूसरे गेट पर भी सील लगाकर मेरठ पुलिस पांचवें दिन चली गई। इस परिसर की निगरानी का जिम्मा जनपद अमरोहा की गजरौला थाना पुलिस के पाले में आ गया है। वहां दो सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें