राम मंदिर
- फोटो : self
शनिवार को छीपी टैंक स्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सह संयोजक शाहीन परवेज के आवास पर राम मंदिर के पक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। शाहीन परवेज ने बताया बैठक में मुस्लिम महिलाओं ने देश में समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए शाहीन परवेज ने कहा यह देश हमारा है हम अपने देश के मसलों को एक जुट होकर निपटायेंगे। श्रीराम जन्मभूमि के लिए हमाराफर्ज बनता है कि हम अपने हिंदू भाई बहनों को खुशी से राम मंदिर निर्माण के लिये सहमति दें। जिससे हमारे देश में एकता, प्यार और भाईचारा सद्भावना कायम रहे।