पार्टियों के नए और निराले अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। मेज़बान हमेशा चाहते हैं कि मेहमान उनकी दावत से खुश होकर जाएं। पार्टी इतनी खास हो कि हर कोई मेहमानवाज़ी को हमेशा याद रखें। किटी पार्टी, बर्थडे से लेकर शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए लोग नए-नए आइडिया इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पार्टीज का लेटेस्ट ट्रेंड:-
विज्ञापन
2 of 7
wedding idea
पार्टी की परिभाषा अब केवल आकर खाना खाने और उपहार देने तक नहीं रही है। मौज मस्ती, सोशल मीडिया लाइव, बार्बीक्यू से लेकर फोटोज़ोन भी पार्टी की थीम में शामिल हो चुके हैं। यहां तक कि प्री-ब्राइड व पोस्ट-ब्राइड शूट शादी के बंधन में बंधने वाले कपल्स की टॉप लिस्ट में शामिल हैं। थीम पार्टी, फ्लोरल सजावट के बाद लोगों का ध्यान ऐसी चीजों पर है जो सालों तक मेहमानों को याद रहें। उनमें नयापन हो। वहीं वेडिंग प्लानर और डेकोरेटर रेडिमेड डेकोर्स और पिलर्स के बजाय वेस्ट मटेरियल (पेपरबोर्ड, चारकोल, लकड़ी का बुरादा, पेपर का बुरादा, चार्ट पेपर, ड्राइंग शीट) को सजावट के लिए अधिक प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
wedding idea
फोटो फ्रेम, सेल्फी जोन का क्रेज़
शादियों की पार्टी, रिसेप्शन समारोह, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और गृहप्रवेश से लेकर विद्यालयों के वार्षिकोत्सव समारोहों में भी फोटो फ्रेम तैयार हो रहे हैं। बड़ी ही नहीं छोटी पार्टी में भी लोग फोटो फ्रेम, फोटो स्टैंड, सेल्फी जोन तैयार करा रहे हैं। ताकि मेहमान यहां परिवार और मेज़बानों के साथ तस्वीरें खिंचाएं और समारोह की यादें अपने साथ मोबाइल में कैद करके ले जाएं। हर तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करें। समारोह स्थल पर कार्टून कैरेक्टर के कटआउट, क्रिकेटर व अन्य खिलाड़ियों के कटआउट लगाते हैं जिनके साथ और जिनमें अपना चेहरा लगाकर मेहमान तस्वीरें खिंचा सकते हैं। शादी, सगाई समारोह में भी प्रयोग होता है।
4 of 7
wedding idea
समंदर के किनारे और पूल साइड पार्टी भी बढ़ीं
होटल या मैदान अभी तक पार्टी के ये दो स्थान होते थे, लेकिन अब डेस्टिनेशनल समारोहों के अलावा लोगों में सी बीच और पूल साइड पार्टी का क्रेज़ भी तेजी से बढ़ा है। कम मेहमानों और खास रिश्तेदारों को बुलाकर लोग बर्थडे, शादी की सालगिरह जैसे समारोह समंदर के किनारे और स्वीमिंग पूल के किनारे भी आयोजित कर रहे हैं। सभी मेहमान आयोजन स्थल पर पर पहुंचते हैं। स्वीमिंग पूल के किनारे खाने की व्यवस्था होती है। जिन्हें पूल में तैराकी का आनंद लेना हो वो तैर भी सकते हैं। नहीं तो डीजे, डांस, मस्ती, फोटो सेशन और खाना सब कुछ पूल के किनारे चलता है। बीच में पानी में चमकती लाइटें समारोह को और शानदार और यादगार बना देती है।
विज्ञापन
5 of 7
wedding idea
लाइव फूड, सोशल मीडिया लाइव
हर व्यक्ति अब सोशल मीडिया पर आना और छाना चाहता है। अपनी हर खुशी लोग दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करना चाहते हैं। इसका फायदा उठाते हुए पार्टी प्लानर लोगों को लाइव फूड और सोशल मीडिया लाइव का विकल्प भी देते हैं। पार्टी स्नैक्स और तंदूरी प्लेटर के लाइट कुकिंग की व्यवस्था रहती है। लाइव बार्बीक्यू लगाए जाते हैं। हर मेज़ पर अंगीठी लगाकर स्नैक्स परोसे जाते हैं। स्टॉल पर अंगीठियां जलती हैं जहां मेहमान खुद मनपसंद स्नैक्स बनाकर लेते हैं। आयोजन का टेलिकास्ट यूट्यूब से लेकर फेसबुक पर लाइव पर रहता है। ऐसा इसलिए ताकि पूरा समारोह दूरदराज बैठे दोस्त, रिश्तेदार भी देख सकें।
विज्ञापन
6 of 7
wedding idea
लोग अच्छा बजट लगा रहे हैं
शादी की पार्टी में अब लोग अच्छा बजट लगा रहे हैं। इसमें पूरी पार्टी को सोशल मीडिया पर लाइव चलाते हैं। बर्थडे, एनिवर्सरी, गृहप्रवेश, मुंडन व अन्य समारोहों में कटआउट, प्लेकार्ड्स, सैशे का ट्रेंड काफी चल रहा है। - गौरव, पार्टी प्लानर
लोग अब दूसरे शहरों, पिकनिट स्पॉट पर जाकर अपने खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। आउटसाइड पार्टी का चलन शहर में बढ़ा है। पूल पार्टी, पूल साइड पार्टी तो शहर में हो रही है, लेकिन सी बीच साइड पार्टी कराने की संख्या काफी कम है। - विपुल कुमार, पार्टी प्लानर
फोटो साभार- इंस्टाग्राम
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें