फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे परिवार का खात्मा: दहाड़े मारता हुआ पहुंचा आसमा का भाई! हत्या की वजह ढूंढ रही पुलिस, पढ़ें-अब तक का अपडेट

Fri, 10 Jan 2025 02:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंचने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में पांच हत्याएं - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पांच लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई। मृतकों में एक वर्ष की बच्ची समेत तीन बेटियां और दंपती शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार के हैं और अपने ही मकान के भीतर कमरे में रखे बेड बाॅक्स में इनके शव मिले हैं।

दरअसल लिसाड़ीगेट की सुहेल गार्डन काॅलोनी में मोईन अपने परिवार के साथ रहता था। कुछ ही दूरी पर उसके भाई भी रहते हैं। मोईन मकान का निर्माण करा रहा था। बुधवार को लिंटर डलने की खुशी में लड्डू बांटे गए लेकिन अचानक पूरा परिवार गायब हो गया। गुरुवार देर रात को सभी की लाशें बेड बाॅक्स से बरामद हुईं। मामला तब खुला, जब मोईन के भाई तसलीम और मोमिन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 7
हापुड़ से पहुंचा आसमा का भाई। - फोटो : अमर उजाला
मोईन के भाई तसलीम और मोमिन के अनुसार मोईन ने सुबह खुशी लिंटर की खुशी में लड्डू बांटे थे, इसके बाद कोई उनके घर नहीं गया। शाम को घर का दरवाजा बाहर से बंद था। तसलीम का कहना है कि मुझे अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर जाना था। डॉक्टर को दिखाने के बाद मैं शाम को मोईन के घर पहुंचा। 

वहीं, हापुड़ में रहने वाला आसमा का भाई शफीक भी देर रात बदहवास हालत में मौके पर दहाड़े मारता हुआ पहुंचा। वह कहता रहा कि आसमा को पहले पति से कोई औलाद नहीं थी। बहन, बहनोई और बच्चों के जाने का गम पहाड़ की तरह शफीक पर टूट रहा था। मौके पर मौजूद लोग हमदर्दी लिए उसे ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

3 of 7
माैके पर जमा क्षेत्र के लोग - फोटो : अमर उजाला
भतीजी बोली- कल रात 9 बजे हमारी बात हुई
भतीजी तरन्नुम ने बताया कि हम लोग कल से चाचा (मोईन) को ढूंढ रहे थे। हमें लगा कि कहीं चले गए होंगे। कल रात 9 बजे हमारी बहन की चाचा से फोन पर बात हुई। सब सामान्य बात हुई। नहीं पता, फिर क्या हुआ। हमारा घर तो थोड़ी दूर है। यहां घर के बाहर ताला बंद था।

4 of 7
आसमा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हत्या की खबर पाकर मोईन के पड़ोसी रहे मोहम्मद वसीम पहुंचे। उन्होंने बताया कि साल 2009 तक मोईन परिवार के साथ जाकिर कॉलोनी में मक्का मदीना मस्जिद वाली गली में रहते थे। मोईन के सभी भाई राज मिस्त्री का काम करते हैं। मोईन मवाना और रुड़की में भी रहे थे। डेढ़ महीने पहले ही परिवार यहां आया था। ये लोग बहुत सीधे-सादे थे। परिवार का किसी से विवाद भी नहीं था।

 
विज्ञापन

5 of 7
मोइनुद्दीन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को ही लिंटर डाल कर लड्डू बांटे थे
मोईन ने बुधवार को मकान का लिंटर डाला था। पूरे मोहल्ले में लड्डू बांटे थे। रात करीब नौ बजे तक उनके मकान में चहल पहल थी। इसके बाद ही रात में हत्यारों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
आसमा की गमजदा देवरानी अपने बच्चों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
आसमा की देवरानी नजराना ने बताया कि वह बुधवार शाम बच्चों से मिली थी। छोटी बेटी एक वर्षीय अदीबा की तबीयत खराब थी। एक चिकित्सक से उपचार चल रहा था।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के 15 फुटा रोड निवासी नजराना पत्नी अमजद ने बताया कि आसमा उसकी जेठानी थी। उसके जेठ काफी समय से रुड़की के पास पुसाना में रहते थे। वहां मकान बेच कर यहां आए थे। नजराना के अनुसार सबसे छोटी बेटी की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। उसका एक अपंजीकृत डॉक्टर से उपचार चल रहा था। गंडे-ताबीज वालों को भी दिखाया था। बुधवार शाम वह परिवार के पास हाल-चाल जानने के लिए गई थी। बच्ची ठीक थी और अन्य बेटियां भी खुश नजर आ रही थीं। 

लगभग आधा घंटा परिवार के पास रहने के बाद वह घर आ गई थी। गुरुवार सुबह उठी तो देखा कि मकान पर ताला लगा हुआ है। जब देर शाम तक मकान का ताला नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने छत से जाकर देखा तो हत्याकांड का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोहेल गार्डन में हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
चार टीमों को लगाया
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में चार टीमों को लगाया गया है। दो नामजद और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक नामजद फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें