फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैंने उसे मार डाला... लाश ले जाओ', खून से सने थे दीवार और फर्श; आखिरी सांस तक पत्नी पर चाकू-ब्लेड से वार

Sun, 03 Aug 2025 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ के गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी का चाकू और ब्लेड से कत्ल कर दिया। पत्नी सात माह की गर्भवती थी। आरोपी ने खुद ही पुलिस को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
1 of 15
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में शनिवार सुबह भावनपुर निवासी रविशंकर ने पत्नी सपना (26) की चाकू से गोदकर और ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी पति रविशंकर के सिर पर खून सवार था, जिस कारण आरोपी ने सपना पर उसकी अंतिम सांस तक चाकू व ब्लेड से हमला किया। 

कमरे की दीवार, फर्श और आरोपी के कपड़े खून से सने थे। पत्नी मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। आरोपी मृत पत्नी के साथ कमरे में मौजूद रहा, उसने भागने की कोशिश नहीं की। पुलिस के पहुंचने के 15 मिनट बाद आरोपी ने दरवाजा खोला।
 
विज्ञापन

2 of 15
सपना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के कुछ समय बाद ही सपना गर्भवती हो गई थी। शादी के बाद से ही सपना का बहन के घर पर आना-जाना लगा रहता था। मृतका की बहन ममता के अनुसार सपना ने उन्हें कभी कुछ नहीं बताया। 

 
विज्ञापन

3 of 15
सपना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि पलभर में सबकुछ खत्म हो गया। शनिवार सुबह आरोपी पति रविशंकर घर पहुंचा। रविशंकर पत्नी को मकान की पहली मंजिल पर ले गया। पलक झपकते ही आरोपी ने विवाहिता की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।

 

4 of 15
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने पत्नी पर एक के बाद एक चाकू व ब्लेड से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। महिला लहुलूहान होकर फर्श पर गिर गई। मगर हमला करते हुए आरोपी के हाथ नहीं रूके। कमरे के अंदर का नजारा खुद ही मंजर को बयां कर रहा था। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। बहन को याद कर बड़ी बहन ममता बार-बार बेसुध हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

5 of 15
गंगानगर में पत्नी की हत्या करने के बाद कमरे में लेटा आरोपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘मैंने पत्नी को मार डाला, शव ले जाओ’
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। आकर शव उठा लो। आरोपी की बात सुनकर पुलिस अलर्ट हो गई और आलाधिकारियों को जानकारी दी।
 
विज्ञापन

6 of 15
पति के साथ सपना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ में पति ने चाकू और ब्लेड से रेत दिया गर्भवती पत्नी का गला
यूपी के मेरठ के गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी का चाकू और ब्लेड से कत्ल कर दिया। पत्नी सात माह की गर्भवती थी। आरोपी ने खुद ही पुलिस को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। 

 
विज्ञापन

7 of 15
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, अम्हेड़ा गांव में भावनपुर निवासी रविशंकर ने पत्नी सपना (26) की चाकू से गोदकर व ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने सात महीने की गर्भवती पत्नी को गले में लॉकेट पहनाने के बहाने आंखें बंद करने के लिए कहा और फिर गला रेतने के बाद ताबड़तोड़ 20 वार किए। 

 

8 of 15
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। आरोपी ने खुद कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सपना की शादी इसी वर्ष जनवरी में हुई थी।

 

9 of 15
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात माह की गर्भवती थी सपना
सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सपना ससुराल से पांच दिन पहले बहन के घर आई थी। आरोपी ने पत्नी पर शक होने पर वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में रविशंकर ने बताया कि उसने सपना से कहा अपनी आंखें बंद करो मैं तुम्हारे लॉकेट लाया हूं अपने हाथों से गले में पहनाऊंगा। सपना ने आंखें बंद की मैंने उसका गला रेत दिया। हालांकि परिजन दहेज हत्या का भी आरोप लगा रहे हैं।

10 of 15
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्तों का कत्ल
रिश्तों की डोर कमजोर होती जा रही है। मेरठ में पिछले एक साल में ऐसे कई मामले हुए हैं जिनमें या तो पत्नी ने पति की हत्या कराई है या पति ने पत्नी की। ऐसे ही कुछ प्रमुख मामले ये हैं...

 

11 of 15
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
ब्रह्मपुरी में तीन मार्च को हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या करके शव के टुकड़े कर नीले प्लास्टिक के ड्रम में सीमेंट डाल कर सील कर दिया था।
 

12 of 15
सांप ने युवक को 10 बार डसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात में 13 अप्रैल को पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अंकित कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी। मौत को सांप के डसने से दर्शाने के लिए पति के शव के नीचे जिंदा सांप रख दिया था।
 

13 of 15
पुलिस की गिरफ्त में अजय की साली और पत्नी व उसका प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला
जानी क्षेत्र के गांव कुसैड़ी में 27 फरवरी को अजय उर्फ बिट्टू की हत्या उसकी पत्नी संगीता ने अपनी बहन पूनम के साथ मिल कर अपने प्रेमी अवनीश से कराई थी। अजय की हत्या के बाद दोनों शादी करना चाहते थे। प्रेमी ने अपने साथी आशु के साथ मिलकर अजय की शराब पिला कर गला घोट कर हत्या की थी।

 

14 of 15
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा के फफूंडा गांव में पत्नी संतरेश ने प्रेमी सौरभ के साथ मिलकर पति धर्मवीर को शराब में नशीली गोलियां मिला कर दी। नशा होने पर उसे जिंदा ही काली नदी में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

15 of 15
meerut murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
19 अप्रैल को ब्रह्मपुरी के माधवनगर सेक्टर तीन में मोहित ने अपनी पत्नी सलोनी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। सात जून को जानी खुर्द गांव में सुभाष की उसकी पत्नी कविता और बेटी सोनम ने अपनी प्रेमियों से उसकी हत्या करा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें