यूपी के मेरठ के गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में शनिवार सुबह दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी का चाकू और ब्लेड से कत्ल कर दिया। पत्नी सात माह की गर्भवती थी। आरोपी ने खुद ही पुलिस को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, अम्हेड़ा गांव में भावनपुर निवासी रविशंकर ने पत्नी सपना (26) की चाकू से गोदकर व ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने सात महीने की गर्भवती पत्नी को गले में लॉकेट पहनाने के बहाने आंखें बंद करने के लिए कहा और फिर गला रेतने के बाद ताबड़तोड़ 20 वार किए।
विज्ञापन
2 of 10
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। आरोपी ने खुद कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सपना की शादी इसी वर्ष जनवरी में हुई थी।
विज्ञापन
3 of 10
सपना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात माह की गर्भवती थी सपना
सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सपना ससुराल से पांच दिन पहले बहन के घर आई थी। आरोपी ने पत्नी पर शक होने पर वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में रविशंकर ने बताया कि उसने सपना से कहा अपनी आंखें बंद करो मैं तुम्हारे लॉकेट लाया हूं अपने हाथों से गले में पहनाऊंगा। सपना ने आंखें बंद की मैंने उसका गला रेत दिया। हालांकि परिजन दहेज हत्या का भी आरोप लगा रहे हैं।
4 of 10
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन के पास रहती थी सपना
अम्हेड़ा निवासी मुन्ना ने बताया कि उसकी शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व लिसाड़ी गेट के जाटव गेट निवासी सपना की बड़ी बहन ममता से हुई थी। शादी के बाद सास ससुर की मौत हो गई थी। इसके बाद ममता छोटी बहन सपना को लगभग पांच साल की आयु में अपने पास ले आई थी।
विज्ञापन
5 of 10
पति के साथ सपना का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी साल हुई थी सपना और रविशंकर की शादी
मुन्ना और ममता ने ही सपना को पढ़ाया था। उन्होंने इसी वर्ष 23 जनवरी में उसकी शादी किनानगर के रविशंकर से की थी। रविशंकर की गांव में ही किराना की दुकान है। पांच दिन पूर्व ही सपना उनके घर आई थी।
विज्ञापन
6 of 10
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार सुबह रविशंकर ने पत्नी को फोन कर घर आने के लिए कहा। इसके बाद सुबह साढ़े 11 बजे रविशंकर उनके घर आ गया। इस दौरान मुन्ना काम पर गया हुआ था और उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। ममता घर के बाहर कुछ काम कर रही थी।
विज्ञापन
7 of 10
गंगानगर में पत्नी की हत्या करने के बाद कमरे में लेटा आरोपी पति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली मंजिल पर ले जाकर मार डाला
इसी बीच आरोपी ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और पत्नी को लेकर मकान की पहली मंजिल पर चला गया। वहां दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ने महिला पर चाकू और ब्लेड से वार कर दिए।
8 of 10
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे महिला लहुलूहान हो गई। चीख पुकार सुनकर उसकी बहन व आसपास के लोग मौके पर दौड़े। दरवाजा बंद होने की वजह से लोग घर के अंदर नहीं जा सके। लेकिन वहां भीड़ जमा हो गई।
9 of 10
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के कॉल करने पर पहुंची पुलिस ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। तब तक सपना की मौत हो चुकी थी। लोगों ने आरोपी से हाथापाई का प्रयास किया। पुलिस आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले आई।
गंगानगर में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।