फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'कफन का इंतजाम कर लेना, मनीष को गोली मारेंगे', जन्मदिन पर केक काटने से पहले युवक का एलानिया कत्ल; तस्वीरें

Mon, 24 Mar 2025 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ में हत्या का एक और सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। जन्मदिन पर केक काटने से पहले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर से बाहर बुलाकर युवक को गोली मारी।
विज्ञापन
1 of 6
Meerut Murder - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एलानिया कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो महीने पहले झगड़ा हुआ था, रविवार रात में घर से बुलाकर हमलावरों ने युवक को मार डाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, भावनपुर थाना के गांव गोकलपुर में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे मनीष प्रजापति (23) की जन्मदिन पर केक काटने से कुछ देर पहले गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी गई। हत्या की वजह दो माह पूर्व हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। मनीष को आरोपियों ने झगड़े में फैसला करने के बहाने आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाया और हत्या कर भाग गए। पुलिस चार आरोपियों पर केस दर्ज उन्हें तलाश कर रही है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मनीष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
दो माह पहले हुआ था विवाद
गोकलपुर निवासी मनीष प्रजापति का रविवार को जन्मदिन था। इसके लिए घर में ही कार्यक्रम रखा था। घर में केक काटने की तैयारी चल रही थी। तभी गांव का ही दीपू एक अज्ञात आरोपी के साथ घर के बाहर पहुंचा और मनीष को आवाज लगाकर बाहर बुलाया। आरोपी मनीष से दो माह पहले हुए झगड़े के संबंध में बात करने लगे। लेकिन मनीष ने जन्मदिन कार्यक्रम के बाद बात करने के लिए कहा तभी दो अन्य आरोपी शिवम व हर्ष बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 6
मनीष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
इलाज के दौरान  मनीष ने तोड़ा दम
इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे हर्ष ने तमंचे से मनीष पर फायरिंग की। गोली लगने से मनीष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी मौके से भाग गए। परिजन मनीष को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि दो माह पूर्व दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
 

4 of 6
जानकारी देते मनीष के परिजन - फोटो : संवाद
मनीष समेत चार के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट 
मनीष के गांव का ही हर्ष बीती 27 जनवरी को चचेरे भाई शिवम और दोस्त दीपांशु के साथ मेडिकल क्षेत्र के मकबरा डिग्गी में कुछ सामान खरीदने गया था। आरोप है कि यहां मनीष ने अपने साथी आयुष, विशाल और दीपक समेत करीब 20 अज्ञात के साथ मिलकर तीनों पर हमला कर दिया था। लोहे की रॉड और डंडों से बुरी तरह पीटा था। तीनों गंभीर घायल हो गए थे। हर्ष के पिता चंद्रपाल ने मेडिकल थाने में गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में समझौते के प्रयास चल रहे थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
'कफन का इंतजाम कर लेना, मनीष को गोली मारेंगे' 
मनीष के बड़े भाई गगन ने बताया कि आरोपी कई दिन से मनीष को धमकी दे रहे थे। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने धमकी दी थी। चौकी में मनीष के पिता को आरोपियों ने कहा था कि अपने बेटे के कफन का इंतजाम कर लेना, मनीष को गोली मारेंगे। आरोप है कि पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय उल्टा उन्हें ही कहा था कि तुम गलत जगह फंस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
परिजनों का हुआ बुरा हाल 
जन्मदिन पर मनीष की हत्या पर परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। मां सुमित्रा देवी, बड़ा भाई गगन और छोटे भाई कृष्ण रोते हुए बेसुध हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला। मनीष की हत्या को लेकर परिजनों में काफी गुस्सा है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मनीष के पिता ओमप्रकाश प्रजापति ठेले पर जूस बेचने का काम करते हैं। इसके अलावा परिवार जनरेटर किराए पर देता है। मनीष इस काम में अपने पिता का हाथ बंटाता था।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड में नया मोड़: मुस्कान के साहिल के अलावा कई लड़कों से थे संबंध! घर बुलाती थी; ननद का बड़ा खुलासा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें