फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: टपकता हुआ खून और जंजीरें... सींगों वाली खोपड़ी और पंख; साहिल के घर पर शैतानी वॉल

Sat, 22 Mar 2025 03:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल के घर पर पुलिस को शैतानी वॉल मिली हैं। पेंटिंग और तंत्र-मंत्र की पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 12
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
सौरभ राजपूत की हत्या करने के आरोपी मुस्कान के प्रेमी साहिल शुक्ला के कमरे में एक शैतानी वॉल पेंटिंग भी बनी है। यह पेटिंग एक दीवार पर हाथ से बनाई गई प्रतीत होती है। इसमें तंत्र-मंत्र से जुड़े संकेत नजर आते हैं। इस आशंका के मद्देनजर भी पुलिस टीम जांच कर रही है। पेंटिंग और कक्ष की अन्य खास बातें ऐसी हैं

साहिल के कमरे की दीवारों पर कई ऐसी पेंटिंग भी मिलीं, जिससे उसके साइको होने और भूत प्रेतों में रुचि रखने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। एक पेंटिंग्स में एलियन का चेहरा और काले पेन से डॉट बने हैं जिस पर पेन से आकृति बनाई गई है 'यू केन नॉट ट्रिप विद अस'। इसका मतलब है कि आप हमारे साथ ट्रिप पर नहीं जा सकते।
विज्ञापन

2 of 12
हत्यरोपी सहिल के कमरे की दीवार में बना चित्र - फोटो : अमर उजाला
साहिल के घर मिलीं आपत्तिजनक चीजें
पुलिस ने साहिल के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो कई बड़े खुलासे हुए। उसके कमरे में कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं। आखिर साहिल के दिमाग में क्या चल रहा था? क्या वह काला जादू या अंधविश्वास में उलझा था? क्या उसने तंत्र-मंत्र के लिए सौरभ का मुस्कान के हाथों कत्ल कराया है। इन सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी हैं। आरोपी साहिल महादेव का बड़ा भक्त है, उसके कमरे में बनी महाकाल की विशाल पेंटिंग इसकी गवाही दे रही हैं। लेकिन जो अन्य पांच पेंटिंग्स मिली हैं वे अलग अलग विषयों और उसके अंधविश्वासी होने या काला जादू की ओर इशारा कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 12
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
1. पेंटाग्राम और 666 पांच नुकीले तार
पेंटाग्राम के साथ 666 अंक जुड़े हैं, जो आमतौर पर शैतानी या तांत्रिक धारणाओं से जुड़े होते हैं। 

2. सींगों वाला खोपड़ी चेहरा और पंख
केंद्र में एक भयावह आकृति दिखाई दे रही है। इसके बड़े लाल और काले पंख हैं और मुड़े हुए सींग हैं। 

 

4 of 12
हत्यरोपी सहिल के कमरे की दीवार में बना चित्र - फोटो : अमर उजाला
3. टपकता हुआ खून और जंजीरें
खून टपकने और जंजीरों की मौजूदगी के कारण डरावना दृश्य दिख रहा है। यह पीड़ा या बंधन का प्रतीक हो सकता है। 

4. उल्टा क्रॉस जैसा हथियार
निचले हिस्से में एक तलवार या क्रॉस जैसी आकृति दिख रही है। इसे अक्सर ईसाई विरोधी के मुताबिक ऐसी प्रतीकवाद से जोड़ा जाता है। जानकारों के छवियां कभी-कभी मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति, तंत्र-मंत्र में रुचि रखने वाले या ऐसे लोग बनाते हैं जो अपने विचारों या मान्यताओं को व्यक्त करना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 12
आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि ऐसी अजीब वाली आकृति वाली पेंटिंग और अन्य चीजों की भी विशेषज्ञों से जांच कराने का प्रयास किया जा रहा है। पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि कलाकृति का अपराध से संबंध है या नहीं।
 
विज्ञापन

6 of 12
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन

7 of 12
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मर्चेंट नेवी में काम कर चुका था सौरभ कुमार
मंगलवार को प्रमोद कुमार और मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया है। लंदन में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। 

 

8 of 12
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद तीन मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

 

9 of 12
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से हुआ था प्रेम विवाह
वर्ष 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं। 

 

10 of 12
आरोपी मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
मुस्कान का परिवार भी उसी मोहल्ले में रहता है। वह अपनी बेटी को अक्सर मायके छोड़ देती थी। हालांकि वारदात के दिन पीहू घर में ही थी और और बराबर के कमरे में सो रही थी। हत्यारोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। सौरभ नौकरी के कारण कई महीनों बाद आता था। इसी वजह से साहिल शुक्ला और मुस्कान की नजदीकियां बढ़ गईं।

 

11 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
शराब में भी मिलाई थीं नींद की गोलियां 
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात से कई दिन पहले सौरभ की शराब की बोतल में मुस्कान ने नींद की गोलियां भी मिलाईं थीं, ताकि नशे में होने पर उसकी हत्या की जा सके, लेकिन सौरभ ने इस दौरान शराब नहीं पी। इसके बाद कोफ्तों में नींद की गोलियां मिलाई गईं।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: हिमाचल के इस होटल में ठहरे थे दोनों, स्टाफ ने साहिल और मुस्कान को लेकर बताई चौंकाने वाली बातें

 
विज्ञापन

12 of 12
मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
2021 में तलाक तक की आ गई थी नौबत
मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था और इसकी शिकायत फोन पर सौरभ से की थी। इस पर सौरभ ने मुस्कान को खरी खोटी सुनाई थी। उसने 2021 में तलाक के कागज भी तैयार करा लिए। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सहमति बनी कि तलाक नहीं लेंगे और बेटी के जीवन को देखते हुए साथ-साथ रहेंगे। इसके बावजूद मुस्कान ने साहिल से मिलना नहीं छोड़ा। जब सौरभ यहां आता था तो वह साहिल से नहीं मिलती थी, लेकिन उसके जाते ही फिर मिलने लगती थी। इस बार साहिल दो साल बाद लंदन से मेरठ आया था। 

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड में एक और नया खुलासा: मुस्कान और साहिल को लेकर खुला चौंकाने वाला राज, पहले ही कर लिया था ये काम


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें