फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यही है वो आलीशान घर, जिसमें बच्चियों से हैवानियत करता था रिटायर्ड अफसर, देखें तस्वीरें

Fri, 03 May 2019 07:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
यही हैं वो आलीशन घर और आरोपी पूछताछ करते क्राइम ब्रांच के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की पॉश कॉलोनी और उसमें रिटायर्ड अफसर का आलीशान घर, वहीं इस घर के भीतर का राज जब लोगों के सामने आया तो हर कोई चौंक गया। अमर उजाला ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर रिटायर्ड अफसर का काला सच समाज के सामने लाया तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। अश्लील वीडियो दिखाकर बच्चियों से करता था हैवानियत, अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी विमल चंद की आलीशान कोठी - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में परत दर परत नए और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। दरिंदे विमलचंद के घर में परवरिश करने या फिर संगीत सिखाने का झांसा देकर बच्चियों को लाया जाता था। इसको लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। वहीं आरोपी के घर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी विमल चंद को गिरफ्तार कर लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बच्चियों पर मोटा पैसा खर्च करता था जबकि घर से काफी संख्या में घुंघरू और पाजेब मिली हैं जिससे ऐसा प्रतीत होता कि बच्चियों को संगीत सिखाने का झांसा देकर बुलाया जाता था।

4 of 7
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में सामने आया कि जागृति विहार में हैवान विमल चंद का मकान करीब 150 गज में है। प्रथम तल पर दो कमरे, किचन और एक छोटा कमरा है। सीसीटीवी कैमरे ने बच्चियों के साथ दरिंदगी होने की पोल खोली है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन

5 of 7
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक और बड़ा खुलासा हुआ है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नौकरानी और बच्चियों पर महीने में करीब 30 से 40 हजार रुपये खर्च करता था। आरोपी के घर को पुलिस ने बारीकी से खंगाला। एक कमरे में काफी संख्या में घुंघरू और पाजेब मिली हैं जिस पर पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी और नौकरानी द्वारा बच्चियों को संगीत सिखाने के बहाने यहां लाया जाता था। पुलिस ने इसको लेकर भी जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी के घर से बरामद घुंघरू - फोटो : अमर उजाला
घर की दशा देख हैरान हुई पुलिस 
आरोपी विमल चंद के घर का नजारा देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस ने बताया कि घर में गंदगी बहुत थी। किचन व कमरों में कई आपत्तिजनक सामान भी मिले। पुलिस ने आरोपी से इन सामान के बारे में पूछा। आरोपी ने कहा कि सब कुछ नौकरानी को पता है। पुलिस अभी इसकी बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वकीलों ने पुलिस के सामने आरोपी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
वहीं हैवान विमल चंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी की पिटाई कर डाली।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें