फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैंने सौरभ को मार डाला...', मां के इस सवाल पर बोली मुस्कान; खुद ने ही पुलिस को सुनाई पति के कत्ल की कहानी

Wed, 19 Mar 2025 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में पति सौरभ कुमार की हत्या की आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिमाचल से जब मुस्कान वापस लौटी तो उसकी मां ने दामाद को लेकर सवाल किए। इस पर उसने मां से कहा कि मैंने सौरभ को मार डाला है, यह सुनकर उसकी मां और अन्य परिजन हैरान रह गए।
विज्ञापन
1 of 17
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने के बाद पत्नी मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल मौज मस्ती करने गई। शिमला से मुस्कान वापस मायके अकेली लौटी। मां ने दामाद सौरभ के बारे में पूछा। मुस्कान ने पहले तो मां को इधर-उधर की बात करके गुमराह करने का प्रयास किया। बार-बार पूछने पर मुस्कान ने बताया कि सौरभ को मार दिया है। यह बात सुनकर उसकी मां और अन्य परिजन हैरान रह गए। मंगलवार दोपहर बेटी को लेकर मां ब्रह्मपुरी थाने पहुंची। पुलिस को पति के कत्ल की कहानी सुनाई। 

25 फरवरी को मुस्कान और 28 फरवरी को बेटी पीहू का बर्थडे था। इसके चलते 24 फरवरी को सौरभ लंदन से मेरठ आया। पत्नी और बेटी का बर्थडे भी मनाया। दो मार्च को ब्रह्मपुरी में ही रह रही अपनी मां से मिलने उनके घर गया था। साहिल से संबंध के कारण दंपती में विवाद बढ़ता जा रहा था।

विज्ञापन

2 of 17
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में हुई युवक सौरभ कुमार की हत्या - फोटो : संवाद
सौरभ के खाते से रकम न निकलने पर मां के पास पहुंची मुस्कान
पुलिस का कहना है कि सौरभ लंदन के मॉल में सेल्समैनेजर था। सौरभ के बैंक खाते में छह लाख रुपये थे। मुस्कान और साहिल ने रकम निकालने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। इसके बाद मुस्कान अपनी मां कविता के पास पहुंची और रुपये की मांग की। इस दौरान मुस्कान ने सौरभ की हत्या करने की जानकारी मां व परिजनों को दे दी।
विज्ञापन

3 of 17
मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
मुस्कान की कहानी पर पुलिस को नहीं आया यकीन 
मुस्कान ने बताया कि नीले रंग का ड्रम है, जिसमें शव है। वह बोली कि मैं अब वहां नहीं जाऊंगी। पुलिस को पहले यकीन नहीं आया। फैंटम पर दो सिपाही घर गए, जहां पर ड्रम मिल गया, लेकिन शव नहीं दिखा। दोनों सिपाही वापस लौटे और इंस्पेक्टर को बताया कि महिला झूठ बोल रही है। ड्रम में सीमेंट भरा हुआ है, जोकि सूख चुका है। पुलिस महिला को जीप में बैठाकर लाई। महिला ने बताया कि सीमेंट के अंदर ही शव के टुकड़े हैं। 

 

4 of 17
आरोपी प्रेमी साहिल शुक्ला - फोटो : संवाद
दोनों से आमने-सामने की पूछताछ 
ड्रम में शव नहीं दिखाई दे रहा था, जिस पर पुलिस बोली कि साहिल को लाओ। पुलिस ने साहिल को हिरासत में लिया। दोनों को आमने-सामने बैठाया तो सच सामने आया गया। दोनों ने बताया कि सीमेंट से भरे ड्रम में शव के टुकड़े हैं, तब पुलिस को यकीन आया। इससे पहले लोगों की भीड़ लगती कि पुलिस ई-रिक्शा को ड्रम में रखकर पोस्टमार्टम हाउस पर ले गई। वहां पर शव के टुकड़े निकाले गए। 
विज्ञापन

5 of 17
शास्त्री की कोठी के सामने युवक की हत्या के बाद थाने पर पहुंचे परिजनों ने जमकर किया हंगामा - फोटो : संवाद
भाई ने तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा
एसपी सिटी के मुताबिक, मुस्कान ने अपने परिजनों को हत्या करने की बात बताई। फिर मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर पूरी घटना का सच पुलिस को बताया लेकिन भाई राहुल ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी। तहरीर में राहुल ने बताया कि सात मार्च से उनका भाई सौरभ दिखाई नहीं दे रहा है। वह उनसे मिलने के लिए घर पर पहुंचा तो ताला लटका हुआ मिला। राहुल मंगलवार को भाई सौरभ के किराए के घर पर पहुंचा। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उसने भाभी मुस्कान को कॉल किया। 
विज्ञापन

6 of 17
युवक की हत्या के बाद घर के बाहर लगी परिजन ऑन और पड़ोसियों की भीड़ - फोटो : संवाद
भाई के बारे में पूछा। मुस्कान ने कहा, वह तो मायके में आई है, उसे सौरभ की कोई जानकारी नहीं है। राहुल को अनहोनी की आशंका हुई। वह आसपास के लोगों से सौरभ के बारे में पूछताछ कर रहा था। तभी अचानक मुस्कान साहिल के साथ वहां पहुंच गई। राहुल ने भाभी से अपने भाई के बारे में जानकारी की। लेकिन वह सही जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन

7 of 17
प्लास्टिक का वह ड्रम जिसमें हत्या कर शव को रखकर सीमेंट से सील किया गया - फोटो : संवाद
ड्रम को खोलने में लगे मजदूर, डेढ़ घंटे में भी नहीं मिली कामयाबी 
ड्रम खोलने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का वक्त मजदूर और पुलिसकर्मियों को लगा, इसके बावजूद भी ड्रम नहीं खुल सका। ड्रम को हथौड़े और ड्रिल मशीन से खोलने का प्रयास किया गया। ड्रम के ऊपर सीमेंट लगाकर इस तरह से सील किया गया है कि उसको खोलने में समय लग रहा था। जब आखिर तक ड्रम नहीं खुला तो बाद में पुलिस ने पूरे ड्रम को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। 

 

8 of 17
आरोपी मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
पत्नी के महंगे शौक के कारण परिवार से बनाई दूरी 
सौरभ की पत्नी के महंगे शौक थे। इसके कारण जिसके चलते उसने परिवार से दूरी बना ली। सौरभ की वर्ष 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी लग गई। वह पत्नी और बेटी को ब्रह्मपुरी स्थित मास्टर कॉलोनी में एक किराए में घर में छोड़कर चले गए। मुस्कान के पड़ोसी युवक साहिल शुक्ला से अवैध संबंध हो गए।
 

9 of 17
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की चार मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चार मार्च को शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर उपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 

10 of 17
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मर्चेंट नेवी में काम कर चुका था सौरभ कुमार
मंगलवार को प्रमोद कुमार और मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया है। लंदन के एक मॉल में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। 

 

11 of 17
वह ड्रम जिसमें रखा गया शव - फोटो : संवाद
चार मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों को धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद चार मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

 

12 of 17
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन - फोटो : संवाद
सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से हुआ था प्रेम विवाह
नौ साल पहले 2016 में पड़ोसी में रहने वाली मुस्कान रस्तोगी से सौरभ का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इसी वर्ष सौरभ की मर्चेंट नेवी में नौकरी लग गई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। सौरभ ने एक साल बाद नौकरी छोड़ दी और मेरठ में ही दिल्ली रोड स्थित एक प्लाईवुड की दुकान पर तीन साल नौकरी की। बाद में वह लंदन चला गया और मॉल में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने लगा था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं। 

 

13 of 17
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन - फोटो : संवाद
मुस्कान का परिवार भी उसी मोहल्ले में रहता है। वह अपनी बेटी को अक्सर मायके छोड़ देती थी। हालांकि वारदात के दिन पीहू घर में ही थी और और बराबर के कमरे में सो रही थी। हत्यारोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। सौरभ नौकरी के कारण कई महीनों बाद आता था। इसी वजह से साहिल शुक्ला और मुस्कान की नजदीकियां बढ़ गईं।

 

14 of 17
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
पति को बेहोश कर प्रेमी को घर बुलाया
सौरभ को पत्नी मुस्कान के साहिल से संबंधों की जानकारी हुई। इस कारण कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रेमी साहिल को घर पर बुला लिया। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के छुरे से लगभग 15 टुकड़े कर इन्हें प्लास्टिक ड्रम में भर दिया। इसी ड्रम में ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल बनाकर शव के टुकड़ों को छिपा दिया।

यह भी पढ़ें: UP: सिर, हाथ और पैर... पति की लाश के 15 टुकड़े, सीमेंट में बुरी तरह धंसे अंग; इसलिए पत्नी ने प्रेमी संग मारा


 

15 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
हत्या के बाद प्रेमी के साथ घूमने चली गई
चार मार्च को हत्या करने के बाद पांच मार्च को मुस्कान प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ शिमला घूमने चली गई। 17 मार्च को लौटने के बाद उसके परिजनों ने दामाद सौरभ के बारे में पूछा, तो मुस्कान ने सबकुछ बता दिया। इसके बाद मंगलवार को प्रमोद कुमार अपनी बेटी मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर सौरभ के शव को बरामद किया।

यह भी पढ़ें: UP: सीने में चाकू घोपा... लाश के बाथरूम में किए टुकड़े, बहता रहा खून; नौ साल के प्यार का रूह कंपाने वाला अंत
 

16 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
चाकू सीने में घोंपा, छुरे से टुकड़े किए
पुलिस के मुताबिक, मुस्कान और साहिल ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपा और फिर शव को बाथरूम में ले जाकर छुरे से उसके 15 टुकड़े किए। शव सीमेंट में इस कदर धंसा हुआ था कि पोस्टमार्टम के लिए पूरे ड्रम को ही मोर्चरी भेजना पड़ा। पुलिस ने ड्रम तोड़कर शव निकाला, जिसमें सिर, दोनों हाथ, पैर के पंजे अलग-अलग मिले।

 
विज्ञापन

17 of 17
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। ड्रम में शव डालकर उसे सीमेंट व डस्ट से चिन दिया था। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें