फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पहले परिवार से अलग किया, अब बेटे को मार डाला', सौरभ की मां ने कही ये बात; दो साल पहले तलाक के कागज...

Wed, 19 Mar 2025 01:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सौरभ कुमार हत्याकांड में सौरभ की मां ने कहा कि पहले मेरे लाल को अलग किया, अब मार डाला। उनको नहीं मालूम था कि यह मुलाकात उनकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात होगी। पुलिस ने परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
1 of 12
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार की हत्या के खुलासे के बाद ब्रह्मपुरी थाने में पहुंची सौरभ की बुजुर्ग मां रेणू देवी की आंखों में आंसू थे। वह रोते हुए बोली कि पहले तो मुझको मुस्कान ने बेटे से अलग किया और किराए पर रहने लगे। मैंने बेटे-बहू की खुशी के खातिर सब सहन किया। अब मेरे बेटे को मार डाला। हम तो जीते जी मर गए। 

उन्होंने बताया कि सौरभ तीन मार्च को उनके घर पर आया था। काफी देर तक रुका और बातचीत की। जिसके बाद उसने होली पर पिता मुन्ना लाल से मिलने की बात कही। मां का कहना था कि उनको नहीं मालूम था कि यह मुलाकात उनकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात होगी। वहीं पिता की आंखें भी भर आई। 
 
विज्ञापन

2 of 12
शास्त्री की कोठी के सामने युवक की हत्या के बाद थाने पर पहुंचे परिजनों ने जमकर किया हंगामा - फोटो : संवाद
दो साल पहले तलाक हो जाता तो अच्छा था 
सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू का भी रोकर बुरा हाल था। राहुल ने बताया कि सौरभ का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। करीब दो साल पहले भी विवाद हुआ था। उस समय तलाक के कागजात तैयार हो गए थे लेकिन बाद में साथ रहने पर समझौता हो गया था। यदि उस समय तलाक हो जाता तो मेरे भाई की हत्या नहीं होती और यह दिन देखना नहीं पड़ता। वहीं कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह राहुल को संभाला। लोगों की भीड़ में भी मुस्कान और साहिल के प्रति आक्रोश स्पष्ट दिखाई दे रहा था। कॉलोनी में भी मुस्कान और साहिल के प्यार के चर्चे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 12
वह ड्रम जिसमें रखा गया शव - फोटो : संवाद
डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा पोस्टमार्टम 
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साहिल से पूछताछ की जा रही है, मुस्कान को महिला थाने भेज दिया गया है। 

 

4 of 12
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद
सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेसी और भाजपाई 
घटना के बाद सांत्वना देने के लिए कांग्रेस और भाजपा के नेता भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्षद पति रंजन शर्मा ने ब्रह्मपुरी पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

5 of 12
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की चार मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चार मार्च को शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर उपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन

6 of 12
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मर्चेंट नेवी में काम कर चुका था सौरभ कुमार
मंगलवार को प्रमोद कुमार और मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया है। लंदन के एक मॉल में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। 
विज्ञापन

7 of 12
आरोपी मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
चार मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों को धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद चार मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।
 

8 of 12
मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से हुआ था प्रेम विवाह
सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करता था। वह अक्सर विदेश में जाता रहता था। वर्ष 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी करने लगा था। वर्ष 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं। 

 

9 of 12
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन - फोटो : संवाद
मुस्कान का परिवार भी उसी मोहल्ले में रहता है। वह अपनी बेटी को अक्सर मायके छोड़ देती थी। हालांकि वारदात के दिन पीहू घर में ही थी और और बराबर के कमरे में सो रही थी। हत्यारोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। सौरभ नौकरी के कारण कई महीनों बाद आता था। इसी वजह से साहिल शुक्ला और मुस्कान की नजदीकियां बढ़ गईं।

10 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
पति को बेहोश कर प्रेमी को घर बुलाया
सौरभ को पत्नी मुस्कान के साहिल से संबंधों की जानकारी हुई। इस कारण कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रेमी साहिल को घर पर बुला लिया। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के छुरे से लगभग 15 टुकड़े कर इन्हें प्लास्टिक ड्रम में भर दिया। इसी ड्रम में ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल बनाकर शव के टुकड़ों को छिपा दिया।

11 of 12
आरोपी प्रेमी साहिल शुक्ला - फोटो : संवाद
हत्या के बाद प्रेमी के साथ घूमने चली गई
चार मार्च को हत्या करने के बाद पांच मार्च को मुस्कान प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ शिमला घूमने चली गई। 17 मार्च को लौटने के बाद उसके परिजनों ने दामाद सौरभ के बारे में पूछा, तो मुस्कान ने सबकुछ बता दिया। इसके बाद मंगलवार को प्रमोद कुमार अपनी बेटी मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर सौरभ के शव को बरामद किया।

यह भी पढ़ें: UP: सिर, हाथ और पैर... पति की लाश के 15 टुकड़े, सीमेंट में बुरी तरह धंसे अंग; इसलिए पत्नी ने प्रेमी संग मारा

 
विज्ञापन

12 of 12
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। ड्रम में शव डालकर उसे सीमेंट व डस्ट से चिन दिया था। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।-डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ

यह भी पढ़ें: UP: सीने में चाकू घोपा... लाश के बाथरूम में किए टुकड़े, बहता रहा खून; नौ साल के प्यार का रूह कंपाने वाला अंत

यह भी पढ़ें: UP: 'मैंने सौरभ को मार डाला...', मां के इस सवाल पर बोली मुस्कान; खुद ने ही पुलिस को सुनाई पति के कत्ल की कहानी



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें