फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: करवाचौथ पर चमके बाजार, सुहागिनों ने लगवाई मेंहदी, खरीदी ज्वैलरी और कपड़े, खूब बिखेरी मुस्कुराहट

Thu, 09 Oct 2025 07:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Karva Chauth 2025: शहर में आबूलेन, सदर बाजार, शास्त्रीनगर सेंटल, मार्केट, लालकुर्ती, बॉम्बे बाजार, शारदा रोड समेत सभी प्रमुख बाजार बृहस्पतिवार को गुलजार रहे। कहीं मेंहदी लगाई जा रही थी, तो कहीं पर ज्वेलरी और कपड़ों की खरीदारी हो रही थी। 
 
विज्ञापन
1 of 10
आबूलेन पर मेंहदी लगवाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth Pooja time 2025: शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व शुभ योग में मनाया जाएगा। चंद्रमा वृषभ राशि में लाभ की चौघड़िया में रात 8:25 मिनट पर उदित होगा। इस संयोग में करवा माता की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
 
विज्ञापन

2 of 10
आबूलेन पर लगवाई मेंहदी। - फोटो : अमर उजाला

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 18 मिनट पर होगा। महिलाएं इससे 2 घंटे पहले सरगी खा सकती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन व्यतीपात योग, कृत्तिका नक्षत्र शाम 05:32 तक, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र है। चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

3 of 10
मेंहदी से सज गए हाथ। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि इस योग में कोई भी शुभ कार्य और पूजा अर्चना करना सर्वोत्तम मना जाता है। 10 अक्तूबर को चंद्रमा अपनी राशि बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि चंद्रमा की उच्च राशि मानी जाती है। इसका अर्थ है कि यहां चंद्रमा अत्यंत बलवान और शुभ फल देने वाला हो जाता है।

4 of 10
सजना के नाम की लगवाई मेंहदी। - फोटो : अमर उजाला

आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि करवाचौथ के दिन सूर्य कन्या में रहते हुए चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं। यह ऊर्जा, साहस और पराक्रम के कारक हैं। सूर्य और चंद्रमा का यह शक्तिशाली और समन्वित परिवर्तन कुछ राशियों अकस्मात धनलाभ, कॅरिअर में अभूतपूर्व तरक्की और सौभाग्य के द्वार खोलने वाला सिद्ध हो सकता है।

विज्ञापन

5 of 10
खूब रची मेंहदी। - फोटो : अमर उजाला
व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले उठ जाएं। सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें। पानी पीएं और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें। करवाचौथ में महिलाएं पूरे दिन जल अन्न कुछ ग्रहण नहीं करतीं। फिर शाम के समय चांद को देखने के बाद दर्शन कर व्रत खोलती हैं।
 
विज्ञापन

6 of 10
सदर बाजार में कपड़ो की खरीदारी। - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में होंगे। यह योग भगवान कृष्ण और सत्यभामा के मिलन पर बना था। इसे अमर सुहाग योग भी कहा जाता है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं लाल, ओरेंज या गोल्डन रंग के कपड़े पहनें तो अत्यंत ही शुभ होगा। 
विज्ञापन

7 of 10
सदर सराफा बाजार में ज्वेलरी की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ का व्रत सूर्योदय से चांद निकलने तक रखा जाता है। चांद को अर्घ्य देने और दर्शन करने के बाद ही व्रत को खोलने का नियम है।

8 of 10
खूब खरीदे गहने। - फोटो : अमर उजाला
चंद्रोदय से कुछ समय पहले शिव, पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। चांद निकलने के बाद महिलाएं पति को छलनी में दीपक रखकर देखती हैं और पति के हाथों जल पीकर उपवास खोलती हैं।

9 of 10
रच गए मेरे हाथ। - फोटो : अमर उजाला
पूजन का शुभ समय...
पूजन मुहूर्त: दोपहर 03:20 बजे से 04:50 तक
 
विज्ञापन

10 of 10
ज्वैलरी की खरीदारी। - फोटो : अमर उजाला
पूजन विशेष योग: शाम 5 बजकर 56 मिनट से शाम 7 बजकर 10 मिनट तक
लाभ की चौघड़िया में चंद्रोदय समय रात्रि 08:25 मिनट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें