फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सांड़ ने बस चालक को पटक-पटककर मारा, पेट में घुसा दिए सींग, अस्पताल में दर्दनाक मौत

Wed, 08 Oct 2025 09:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

तेड़ा गांव में गली में घूम रहे राकेश कश्यप को सांड़ ने अचानक टक्कर मारी और कई बार उठाकर पटका। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वहीं गांव के लोगों ने सांड़ को रस्सियों से जकड़कर बांध दिया। 
विज्ञापन
1 of 5
राकेश कश्यप की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अमीनगर सराय के तेड़ा गांव में मंगलवार रात स्कूल बस चालक राकेश कश्यप (60) को सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला। राकेश कश्यप को बचाने आए लोगों को भी टक्कर मारने का प्रयास किया। बस चालक की मौत होने के बाद लोगों ने किसी तरह घेराबंदी के बाद सांड़ को पकड़ लिया। वहां आए पशु चिकित्सक के वीडियो बनाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया और उनकी पशु चिकित्सक के साथ नोकझोंक भी हुई।
 
विज्ञापन

2 of 5
रस्सियों से बांधकर पकड़ा गया सांड़। - फोटो : अमर उजाला
तेड़ा गांव निवासी टिंकू ने बताया कि उसके ताऊ राकेश कश्यप सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में बस चलाते थे। मंगलवार रात उसके ताऊ खाना खाने के बाद गली में टहलने के लिए गए थे। गली के बाहर निकलते ही एक सांड़ ने उसके ताऊ राकेश को सींगों से उठाकर पटक दिया। इसके बाद तीन-चार बार उठाकर पटका और पैर में सींग घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
घर में गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
अपने घरों से निकलकर आए लोगों ने सांड़ को डंडा मारकर राकेश कश्यप को बचाने का प्रयास किया तो सांड़ ने उन्हें भी टक्कर मारने का प्रयास किया। परिवार वाले घायल राकेश को बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से उनको दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई।
टिंकू ने बताया कि ताऊ के परिवार में पत्नी कमला, चार बेटे अमित, कपिल, अनुज और अंकित हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। वहीं घटना के बाद बुधवार सुबह को पकड़े गए सांड़ को बिजवाड़ा की गोशाला में भिजवाया गया।
 

4 of 5
रोड पर आवारा घूमते गोवंश। - फोटो : अमर उजाला
जब सांड़ आता था तो गांव वाले खाली कर देते थे गली
तेड़ा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सांड़ ने काफी समय से गांव में आतंक मचा रखा था। सांड़ अब तक टक्कर मारकर रमेश, विजय, अंकित, सीनू समेत कई ग्रामीणों को घायल कर चुका है। उन्होंने बताया कि सांड़ से ग्रामीण इस तरह भयभीत थे कि जब वह गली से होकर जाता था तो लोग अपने घरों के अंदर चले जाते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीच रोड पर घूमते सांड़। - फोटो : अमर उजाला
बेकाबू हुआ सांड़, नाक में रस्सी डालकर काबू किया
राकेश कश्यप की मौत होने के बाद युवाओं ने बुधवार को एकत्रित होकर रस्सियों से बांधकर सांड़ को पकड़ लिया और दो पेड़ से बांधकर पशु चिकित्सक को सूचना दी। सांड़ ने वह रस्सियां भी तोड़ दीं तो वहां आए पशु चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाकर सांड़ को बेहोश किया।

ये बोले अधिकारी
सांड़ को पकड़वाकर गोशाला भिजवा दिया है। जल्द ही अन्य गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा और उन्हें भी गोशाला भिजवा दिया जाएगा। 
- डॉ. अरविंद त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।

ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में बदमाशों को एनकाउंटर का डर, एक लाख के इनामी को ढेर करने के बाद हो रहे अंडरग्राउंड    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें