मेरठ में चार दिन पहले हुई बारिश से भी नगर निगम ने कोई सीख नहीं ली, नतीजन आज सोमवार को फिर से जनता को खामियाजा भुगतना पड़ा है। आज सुबह चंद घंटों के लिए हुई बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में ही नहीं बल्कि ऊपरी इलाकों में भी जलभराव हो गया। नाले उफन कर सड़कों पर बह निकले।
शहर के कोतवाली क्षेत्र के सराय जीना, लिसाड़ी गेट चौराहा, बुढ़ाना गेट, छतरी वाला पीर, बच्चा पार्क, कचहरी रोड, दिल्ली रोड, बागपत रोड, मलियाना, लिसाड़ी रोड, नूर नगर, सरस्वती लोक मार्ग, शास्त्री नगर, जागृति विहार, जाकिर कॉलोनी, इस्लामाबाद सहित शहर के तमाम इलाकों में इस कदर जलभराव हुआ कि लोग गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हो गए। आगे तस्वीरों में देखें कैसे चंद घंटों की बारिश में जल में डूबा शहर : -