फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें

Thu, 08 Sep 2022 07:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
अवैध निर्माण कर बनाई मजार। - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में पांडव टीले के समीप पुरातत्व विभाग के संरक्षित क्षेत्र में मजार बनाने को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं अवैध निर्माण नहीं हटवाया गया को गुरुवार सुबह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख अफसरों की नींद टूट गई और अवैध निर्माण हटवाने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

बता दें कि प्राचीन पांडव टीला पुरातत्व विभाग के अधीन है। यहां पुराने हस्तिनापुर निवासी एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर मजार का निर्माण किया। इसके बाद दूर-दराज से लोग झाड़ू, गुड़, चादर और मुर्गे की बलि देने के लिए पहुंचने लगे।
विज्ञापन

2 of 7
हंगामा करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
वहीं गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

3 of 7
जानकारी देते लोग। - फोटो : amar ujala
इसके बाद उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। वहीं अवैध रूप से मजार बनाने की शिकायत मिलने पर अफसरों में हड़कंप मच गया।

4 of 7
मामले की जानकारी देती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
दिल्ली समेत कई जगहों से पहुंचे श्रद्धालु
दिल्ली समेत कई जगह से श्रद्धालु यहां पहुंचे। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा मुर्गे की बलि देने का प्रयास किया जा रहा था, इसी बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हिंदू संगठित क्षेत्र है और यहां पर कोई बलि नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मजार का निर्माण अवैध है।
विज्ञापन

5 of 7
हस्तिनापुर में अवैध निर्माण का मामला। - फोटो : amar ujala
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से मजार का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से यहां पर निर्माण हो रहा है और अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

6 of 7
हस्तिनापुर में अवैध रूप से मजार बनाने का मामला - फोटो : amar ujala
एसडीएम मवाना का कहना है कि मजार का अवैध निर्माण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को एफआईआर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से बनाई गई मजार पर पुरानी तस्वीर लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लगाई गई पुरानी तस्वीर। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला में कई बार प्रकाशित हुई खबर
पांडव टीले के आसपास हो रहे अवैध निर्माण की खबर अमर उजाला ने कई बार प्रकाशित की। अधिकारियों से भी लगातार बातचीत की गई लेकिन किसी भी अधिकारी ने अवैध निर्माण को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। अब मामला बढ़ता देख कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें