फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो साल पहले मासूम का कत्ल... खेत में गाड़ दी थी लाश; अभी तक न मिले किट्टू के अवशेष; अब एसपी ने कही ये बात

Mon, 10 Mar 2025 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दो साल पहले मेरठ की किट्टू उर्फ मानवी का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। दो साल पहले हुई इस घटना अब खुलासा हुआ है। कातिल ने मासूम का अपहरण कर मार डाला। कातिल के कबूलनामे के बाद पुलिस ने किट्टू के शव के अवशेष तलाश रही है। दूसरे दिन भी पुलिस को सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
1 of 7
Meerut manvi murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के टीपीनगर थाना इलाके के मुल्ताननगर में रविवार को भी पुलिस ने खेत में जेसीबी से खोदाई कर किट्टू उर्फ मानवी (5) के शव के अवशेष को तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दो वर्ष पहले सुमित ने किट्टू की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव घर से कुछ ही दूर खेत में दबा दिया था। 

सुमित से विवाद के बाद उसकी पत्नी शिवानी ने हत्या का राज खोला था। शिवानी ने किट्टू की मां पुष्पा को हत्या की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को वारदात का खुलासा किया था।
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी सुमित - फोटो : संवाद
अपराधी प्रवृत्ति का था सुमित 
मुल्ताननगर में बबलू के मकान के निचले हिस्से में कूरियर कंपनी की गाड़ी चलाने वाले धीरेंद्र सिंह पत्नी और बेटी के साथ किराए पर रहते थे। इसी मकान के ऊपरी हिस्से में मूलरुप से गगोल गांव निवासी सुमित, मां बबीता, बहन सविता, भाई अमित और भाभी अनिता के साथ रह रहा था। सुमित अपराधी प्रवृत्ति का था। उसकी तलाश में पुलिस अक्सर दबिश देने आती थी। 
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर जेसीबी से खुदाई कराती पुलिस - फोटो : संवाद
सुमित के परिवार से खाली करा लिया था मकान
इस पर धीरेंद्र के कहने पर बबलू ने सुमित के परिवार से मकान खाली करा लिया था। चार जनवरी 2023 की रात किट्टू अपनी मां और पिता के साथ घर में सोई हुई थी। देर रात करीब दो बजे माता-पिता की आंख खुली तो किट्टू बिस्तर पर नहीं थी। घर का मुख्य गेट खुला हुआ था। अनुमान लगाया गया कि बालिका गेट खोलकर घर के बाहर गई होगी। 

4 of 7
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : संवाद
तलाश किया गया तो घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी बालिका को गोद में ले जाते हुए दिखा था। तब आरोपी की पहचान नहीं हो सकी थी। किट्टू की मां पुष्पा के दवा पिलाने से भाभी अनिता का गर्भपात होने और मकान खाली करवाने को लेकर सुमित गुस्से में था। इसलिए उसने अगवा कर किट्टू की हत्या कर दी।
विज्ञापन

5 of 7
मासूम बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
सुमित की पत्नी ने किट्टू की मां को दी हत्या की जानकारी
इसकी जानकारी सुमित की भाभी सविता को भी थी। सविता ने ये बात सुमित की पत्नी शिवानी को बताई थी। अब सुमित का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। सुमित को सबक सिखाने के लिए शिवानी ने हत्या की बात किट्टू की मां को बता दी थी।
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर मौजूद मानवी का पिता धीरेंद्र(टी-शर्ट में) - फोटो : संवाद
दो दिन से खेत में खोदाई जारी
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने छह घंटे तक खेत में जेसीबी से खोदाई कराकर शव की तलाश की थी। सफलता नहीं मिलने पर रविवार को फिर से खोदाई कराई गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की गाड़ी - फोटो : संवाद
कातिल ने हत्या कर शव खेत में दबाना कबूल किया
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में गला दबाकर हत्या कर शव खेत में दबाना कबूल किया है। जेसीबी से खोदाई कर बच्ची के शव के अवशेष तलाश किए गए, लेकिन सफलता नहीं थी। घटना को काफी समय हो गया है। सोमवार को फिर से प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें