मेरठ में सावन की झमाझम बारिश भी शिवभक्तों की आस्था को नहीं डिगा सकी। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का उत्साह बारिश के बीच भी चरम पर रहा। भीगते कदम, कंधों पर सजी कांवड़ और 'बम भोले' के जयघोष ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। सेवा शिविरों में भी बारिश के बीच श्रद्धालुओं की सेवा लगातार जारी रही।
या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}