फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे से चीखती हुई निकली पड़ोसी महिला, मौके पर पहुंचे अफसर भी रह गए दंग, बेड पर पड़ी थीं दंपती की लाशें

Tue, 16 May 2023 06:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP: कमरे से चीखती हुई निकली पड़ोसी महिला, मौके पर पहुंचे अफसर भी रह गए दंग, बेड पर पड़ी थीं दंपती की लाशें
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के पॉश इलाके शास्त्रीनगर में एक बड़ी वारदात हो गई और किसी को पता तक नहीं चला। वहीं, इस सनसनीखेज वारदात का बाद में पता चला तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में दंपती अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहता था। इनके दो बच्चे हैं, वे दोनों ही नोएडा में जॉब करते हैं। बेटा अपने माता-पिता को कॉल कर रहा था लेकिन, फोन रिसीव नहीं हुआ।

इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाली आंटी को फोन किया और कहा कि मम्मी-पापा कॉल नहीं उठा रहे हैं। एक बार आप जाकर देख लीजिए। महिला उनके घर पहुंचीं और बुजुर्ग दंपती को जानकरी देकर ऊपर दूसरी मंजिल पर पहुंचीं। महिला जैसे ही कमरे में गई तो तुरंत चीखती हुई बाहर निकलीं। वहीं, महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कमरे में दंपती को लहूलुहान हालत में बेड पर देख हर किसी की रूह कांग गई।
विज्ञापन

2 of 7
घटना की जानकारी लेते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं, उनके दोनों बच्चों को भी घटना के बारे में बताया गया। उधर, सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को भी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी होने पर एसएसपी और एडीजी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। उधर, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

4 of 7
Double Murder Meerut, दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शास्त्रीनगर में मंगलवार को दिन निकलते ही दोहरे हत्याकांड की सूचना से हड़कंप मच गया। यहां एक दंपती को मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों की गला काटकर निर्मम हत्या की गई।
विज्ञापन

5 of 7
शिक्षिका व उनके पति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, फॉरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
Double Murder Meerut, दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उजड़ गई दुनिया
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात दंपती की हत्या की गई। अध्यापिका ममता (50) और उनके पति प्रमोद (52) का गोल मंदिर के नजदीक निवास है। उनका बेटा व बेटी गुरुग्राम में जॉब करते हैं। सोमवार देर रात दंपती अपने घर की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। वहीं प्रमोद के बुजुर्ग माता पिता नीचे सोए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिये की फैक्टरी में काम करते थे प्रमोद
उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक प्रमोद कर्णवाल दिल्ली में सरिये की फैक्टरी में काम करते थे, जबकि पत्नी ममता बीडीएस स्कूल में टीचर थीं। पुलिस इस मामले के हर बिंदु पर जांच कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें