फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक चर्च में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, हर मुराद पूरी करती है माता मरियम, देखें तस्वीरें

Mon, 12 Nov 2018 03:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सरधना का ऐतिहासिक चर्च - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना में ऐतिहासिक चर्च मेले में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने कृपाओं की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की और मन्नते मांगी। चर्च में वाराणसी से आए धर्माध्यक्ष यूजिन जोसेफ, मेरठ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष संत फ्रांसिस कलिष्ठ ने विश्व शांति एवं देश की समृद्धि और रोगियों के स्वस्थ होने की प्रार्थना कराई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सरधना का ऐतिहासिक चर्च
चर्च से रविवार शाम चार बजे संत चार्ल्स इंटर कॉलेज तक माता मरियम की तस्वीर को जुलूस के रूप में ले जाया गया। मेले में पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कॉलेज स्थित बेगम समरू के नए महल में विशेष प्रार्थना के साथ ही चमत्कारी तस्वीर को रखा गया। दर्शन करने के लिए सुबह सवेरे चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई।
विज्ञापन

3 of 5
सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने माता की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष फूल मालाएं, अगरबत्ती खाद्य सामग्री और कपडे़ आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मेले में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कम ही रही। सुबह छह बजे प्रथम खीस्तयाग, आठ बजे द्वितीय और दस बजे धर्माध्यक्षीय समरोही खीस्स्तयाग, 12 बजे बीमारों एवं धार्मिक वस्तुओं की आशिष्ट कराई गई।

4 of 5
सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला
अपराह्न तीन बजे मुख्य समारोही खीस्स्तयाग वाराणसी से आए धर्माध्यक्ष यूजिन जोसेफ, मेरठ के धर्माध्यक्ष संत फ्रांसिस कलिष्ठ ने कराया। इसमें उन्होंने देशभर के साथ पूरे विश्व में अमन व शांति सौहार्द बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरधना का ऐतिहासिक चर्च - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म करने से प्रभु खुश होते हैं और आत्मा को शांति मिलती है। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रही। फादर पाक्या नाथन व फादर ससिन बाबू ने बताया कि सोमवार को शाम चार बजे संत चार्ल्स इंटर कॉलेज से वापस माता मरियम की तस्वीर को चर्च लाया जाएगा और विशेष प्रार्थना की जाएगी। एक नवंबर को चर्च महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर फहराया गया ध्वज उतारा जाएगा। उसी के साथ 61वें चर्च महोत्सव मेले के संपन्न होने की घोषणा भी की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें