फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर नाव हादसा: बच गईं 12 जिंदगियां, अभी कई लोग लापता, तलाश में जुटे आला अफसर

Tue, 18 Oct 2022 02:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ नाव हादसा। - फोटो : amar ujala
मेरठ के हस्तिनापुर में भीमकुंड गंगा घाट पर मंगलवार सुबह करीब 7.40 बजे बड़ा हादसा हो गया। करीब दो दर्जन लोगों को लेकर जा रही नाव गंगा की बीच धारा में पलट गई। इस हादसे में 12 लोगों को लोगों ने बचा लिया। एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। कई लोग अभी भी लापता हैं। 


  
हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर पुल की एप्रोच रोड टूटने के बाद से गंगा के आर पार जाने के लिए अवैध नाव संचालन किया जा रहा है। मंगलवार सुबह दो दर्जन लोगों और कई मोटरसाइकिल से भरी नाव गंगा की धारा में पहुंची तो नाव का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद नाव गंगा की धारा में समा गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
वहीं स्थानीय लोगों की मदद से 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। रेस्कयू में एक व्यक्ति का शव गंगा में मिल गया गई। लेकिन कई लोग अभी भी लापता हैं। डीएम एसएसपी मौके पर राहत-बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गंगा से निकाला गया युवक। - फोटो : amar ujala
नाव हादसे में इनको सुरक्षित बचाया
1. अमरीश पुत्र प्रेम सिंह दरियापुर
2. अरुण पुत्र हरिराम
3. इजराइल पुत्र रहीस 
4. मनीष पुत्र हरनारायण 
5.रवींद्रा पत्नि धर्मचंद
6. सोहन पाल पुत्र रिंकू 
7. देवेंद्र पुत्र संता सिंह
8. लिकन पाल पुत्र प्रीतम सिंह
9. सोनू चौहान
10. अंकित चौहान
11. बंटी (नाविक )
12. सुधीर (नाविक)

4 of 6
मेरठ नाव हादसा। - फोटो : amar ujala
वहीं, हस्तिनापुर निवासी अध्यापक महेश चंद पुत्र बलवंत अभी लापता हैं। महेश की पत्नी सरोज ने बताया कि वह जलीलपुर ब्लॉक के धीवर पूरा गांव में अध्यापक थे। वे रोजाना सुबह स्कूल के लिए जाते थे।
विज्ञापन

5 of 6
गंगा में डूबी नाव। - फोटो : amar ujala
मोनू शर्मा का मिला शव
अभी तक राहत-बचाव कार्य में मोनू शर्मा निवासी जानी का शव मिला है। मोनू टावर लगाने का काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीएम दीपक मीणा। - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि 12 लोग अभी तक सुरक्षित बच चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें