फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में गूंजा अपहृत युवती का मामला, फिर भी नहीं टूटी अफसरों की नींद, पिता ने लगाई थी गुहार

Fri, 22 Nov 2019 04:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
संसद में बोलते सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कंकरखेड़ा की अपहृत युवती का मामला लोकसभा में गूंजने के बाद भी पुलिस अफसरों की नींद नहीं टूटी है। वहीं, व्यापारियों और युवती के परिजनों का कहना है कि 24 नवंबर को मेरठ आ रहे डीजीपी से मिलकर उनके सामने अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
नदीम - फोटो : इंस्टाग्राम
युवती के लापता होते ही परिजनों ने कंकरखेड़ा पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजनों को सांसद के घर जाकर वहां गुहार लगानी पड़ी। सांसद के हस्तक्षेप के बाद एसएसपी अजय साहनी ने पुलिस की टीम तो लगाई लेकिन पुलिस अधिकारी न तो जांच के लिए पहुंचे और न ही युवती के परिजनों से बात की।

यह भी पढ़ें: बेबस पिता की गुहार, दुबई में करो तलाश, पाकिस्तानी युवक ने मेरी बेटी को लव जिहाद में फंसाया
विज्ञापन

3 of 5
नदीम - फोटो : इंस्टाग्राम
कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर का कहना है कि नौ नवंबर को गुमशुदगी दर्ज हुई थी। युवती नदीम नाम के युवक से फेसबुक पर चैटिंग करती थी। युवती अपना पासपोर्ट, अन्य कागजात व सात हजार रुपये लेकर गई है। यदि युवती को कोई बहला फुसलाकर ले जाता तो पुलिस अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करती।

परिजनों में जगी उम्मीद

4 of 5
नदीम - फोटो : इंस्टाग्राम
युवती के पिता का कहना है कि उसे लव जिहाद में फंसाया गया है। बेटी दुबई में है या अन्य किसी देश में। सांसद द्वारा लोकसभा में मामला उठाने के बाद उन्हें उम्मीद है कि बेटी को विदेश से लाया जाएगा। परिजनों ने बताया कि वह मेरठ आ रहे डीजीपी के सामने भी मामले को उठाएंगे। डीजीपी को बताएंगे कि थाना पुलिस ने कितनी लापरवाही की है। पुलिस ने अपहरण का केस तक दर्ज नहीं किया। सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की है। परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस शुरू से ही लापरवाही बरत रही है, जबकि दुबई दूतावास से अधिकारी लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: युवती के अपहरण का मामला: प्रकरण में अब तक हुए ये खुलासे, पाकिस्तानी नदीम से जुड़े कई राज खुले
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने लगाई थी गुहार

5 of 5
लाचार पिता ने ट्विटर पर लिखकर लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला
युवती की उम्र 18 वर्ष चार माह है। इसी वर्ष युवती ने 12वीं पास की थी। 17 नवंबर को युवती के व्यापारी पिता ने पीएमओ, विदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय और यूपी के मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बेटी को दुबई से बरामद करने की गुहार लगाई थी। ट्वीट के बाद दुबई स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने युवती के पिता को कॉल करके आश्वासन दिया कि जैसे ही भारत से रिपोर्ट मिलेगी, जांच एजेंसी आगे की प्रक्रिया के लिए त्वरित कार्रवाई करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें