फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में भद्रकाली मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बेहोश होकर गिरे कई भक्त

Mon, 23 Jan 2023 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
भद्रकाली मंदिर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अकबरपुर इच्छाबाद गांव के समीप मध्य गंग नहर के किनारे वन आरक्षित क्षेत्र में स्थित प्राचीन मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में माघ महीने के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और अपनी मन्नत मांगी। 

मान्यता के अनुसार माघ महीने के प्रत्येक सोमवार को लाखों श्रद्धालु कई राज्यों से आकर यहां पर मां के दर्शन करते हैं और दूध-दही के व्यंजनों से बने प्रसाद चढ़ाते हैं। इसलिए माघ माह के तीसरे सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। जैसे ही रविवार रात के 12 बजे तो मंदिर के कपाट खोल दिए गए। महंत परणपुरी महाराज ने मां भद्रकाली की विधि-विधान से पूजा- अर्चना की और उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दरवाजे खुल गए।
विज्ञापन

2 of 5
भद्रकाली मंदिर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता गया और संख्या दोपहर को लाखों में पहुंच गई। भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच कई श्रद्धालु लाइनों में ही भीड़ में फंस कर बेहोश हो गए, जिन्हें मंदिर समिति द्वारा प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
भद्रकाली मंदिर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भारी भीड़ में फंसे श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। कई कई घंटों में उन्होंने लाइन में लगकर परीक्षा दी और उसके बाद मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन किए और दूध दही से बने व्यंजनों को मां को अर्पित किया और अपने परिवार और पशुधन की सुख सलामती के लिए मन्नत मांगी।

महंत परणपुरी महाराज ने बताया कि यहां एक चमत्कारिक मां की पिंडी स्वरूप स्थित है जिसकी मान्यता देश के कोने कोने तक हैं जिसके चलते श्रद्धालु यहां प्रत्येक वर्ष माघ महीने में पहुंचते हैं।

4 of 5
भद्रकाली मंदिर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि जब पशुओं में कोई गंभीर बीमारी आती है और वह लाइलाज हो जाती हैं तो उसकी सलामती के लिए श्रद्धालु मां भद्रकाली से मन्नत मांगते हैं। इसके बाद पशु स्वस्थ हो जाते हैं उसके बाद वह माता का प्रसाद चढ़ाने के लिए देश के कोने-कोने से यहां पहुंचते हैं। इस मेले में किसानों की संख्या अधिक होती हैं। किसानों के इस मेले में आस्था का सैलाब माघ महीने के तीसरे सोमवार को देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भद्रकाली मंदिर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
माघ महीने के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब लाखों में पहुंच गया। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और व्यवस्था को बनाने के लिए मंदिर समिति के साथ-साथ पुलिस बल को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी, जिसमें पुलिस के पसीने छूट गए। श्रद्धालु मंदिर के पीछे की ओर से प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचे लेकिन पुलिस ने वापस भगा दिया और लाइन में लगकर सभी श्रद्धालु मंदिर में मां के दरबार तक पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें