फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Mass Murder: हत्याकांड के बाद नईम और सलमान ने बदल लिया था हुलिया, छोटे बाल और कलर लगाया; पहनावा भी बदला

Sun, 26 Jan 2025 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में सामूहिक हत्याकांड के बाद तांत्रिक नईम और सलमान ने हुलिया बदल लिया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस 17 दिन तक पांच राज्यों में दौड़ी। आरोपी नोएडा के रास्ते पहले दिल्ली पहुंचे। यहां से अजमेर जाने के बाद छोटे बाल कराकर कलर लगाया और स्टाइल भी बदल लिया।
विज्ञापन
1 of 9
Meerut Family Murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सुहेल गार्डन में दंपती और तीन बेटियों की हत्या करने के बाद नईम और सलमान ने अजमेर में पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था। बाल रंग लिए और जिस तरह के कपड़े पहनते थे, उससे अलग तरह के कपड़े पहन लिए। आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिए ताकि पुलिस सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रेस न कर सके। 17 दिन पांच राज्यों तक पुलिस आरोपियों की तलाश में दौड़ती रही। इसके बाद पुलिस को सफलता मिली और मुठभेड़ के बाद पूरी घटना का खुलासा किया।
 
विज्ञापन

2 of 9
आरोपी नईम - फोटो : अमर उजाला
दंपती समेत तीन बच्चों की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद नईम और सलमान ने पुलिस से बचने के लिए अपनी वेशभूषा बदली। नोएडा के रास्ते पहले दिल्ली पहुंचे। यहां से अजमेर जाने के बाद छोटे बाल कराकर कलर लगाया और स्टाइल भी बदल लिया। आरोपी पहले कुर्ता और जींस पहनते थे। अजमेर जाकर आरोपी शर्ट और जींस पहनने लगे और ऊपर से जैकेट डाल लेते थे। 
विज्ञापन

3 of 9
घायल आरोपी सलमान - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की घेराबंदी के लिए पुलिस की टीम पांच राज्य दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात और मुंबई में दबिश देती रही। अब मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी नईम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया, जबकि सलमान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
 

4 of 9
आरोपी तसलीम - फोटो : अमर उजाला
नजराना की भूमिका की भी होगी जांच
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में नजराना नाजमद आरोपी है। नजराना और तसलीम की घटना में क्या भूमिका रही, इस मामले में सलमान से पूछताछ की जाएगी। अभी सलमान का उपचार चल रहा है। पूछताछ के बाद नजराना की भी जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन

5 of 9
आरोपी नईम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नईम ने की थी तीन शादी
एसएसपी ने बताया कि नईम ने तीन शादी की हैं। एक शादी दिल्ली, एक महाराष्ट्र और एक मेरठ में की थी। आरोपी अपना नाम बदल-बदलकर रहता था ताकि उसको पकड़ा न जा सके। दरअसल नईम के खिलाफ दिल्ली में हत्या और अन्य जगह भी कई मुकदमे कायम है। ऐसे में उसको कोई पकड़ न सके, इसलिए वह फर्जी आईडी भी नाम बदल बदलकर बनवा लेता था।
विज्ञापन

6 of 9
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के सुहेल गार्डन में हुई पांच हत्याओं का आरोपी तस्लीम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
तसलीम की बेटी ने लिसाड़ी गेट थाने में किया हंगामा
तसलीम की बेटी ने शनिवार सुबह लिसाड़ी गेट थाने में हंगामा कर दिया। बेटों ने अफवाह सुनी थी कि उसके पिता को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसका कहना है कि एक सप्ताह से पिता तसलीम पुलिस हिरासत में थे। पुलिस उनसे मिलने भी नहीं दे रही थी। हालांकि बाद में जब परिजनों को पता चला कि मुठभेड़ में नईम ढेर हुआ है तब उन्होंने राहत की सांस ली और फिर वह अपने घर वापस चले गए। 
विज्ञापन

7 of 9
मुठभेड़ स्थल पर एसएसपी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटे ने लगाया आरोप, पिता को पुलिस ने मार दिया
नईम का बेटा अब्दुल रहमान मोर्चरी पहुंचा। उसने अपने पिता का शव देखा। उसने कहा कि उसके पिता को पुलिस ने मार दिया है, यह गलत किया है।

8 of 9
मोईन उर्फ मोईनुद्दीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दंपती और तीन बेटियों की हत्या
मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में आठ जनवरी की रात में राजमिस्त्री मोईन उर्फ मोईनुद्दीन (52), उनकी पत्नी आसमा (45) और उनकी तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलइफ्शा (1) की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। 9 जनवरी को रात 8:30 बजे मोईनुद्दीन के दो भाई वहां पहुंचे तो अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। बेड के पास मोईन और बेड के अंदर बॉक्स में उनकी पत्नी और तीनों बेटियों के रक्तरंजित शव मिले। 
विज्ञापन

9 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड को मोईन के सौतेले भाई नईम ने अंजाम दिया था। आरोपी नईम तांत्रिक था और पेशेवर अपराधी था। लोग उसे नईम बाबा के नाम से जानते थे। वह दिल्ली और महाराष्ट्र में हत्याएं कर चुका था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह नाम, वेश और जगह बदलकर रहता था। हत्या करने के बाद बीवियां भी बदल लेता था। मेरठ में उसने अपने साैतेले भाई और उसके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। कई मुकदमों में नईम वांछित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें