फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें गर्व: नन्ही ईहा की जिद ने जीता PM मोदी का दिल, हर संडे लगाती हैं 10 पौधे, देखें तस्वीरें

Thu, 24 Jan 2019 08:06 PM IST
कपिल kapil कपिल कुमार, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
छोटी सी जिद ने ईहा दीक्षित को उस मुकाम पर पहुंचा दिया, जिसकी सराहना पीएम मोदी से लेकर हर कोई कर रहा है। राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली ईहा हर रविवार को 10 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करती है। खास बात है कि ये पौधे ईहा खुद खरीदकर लाती हैं। ईहा सबसे कम उम्र में ये पुरस्कार पाने वाली यूपी की इकलौती बेटी हैं। आइए आगे आपको बताते हैं कि ईहा की इस जिद के पीछे की वजह क्या है:-
विज्ञापन

2 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
नींबू के पौधे से शुरुआत

ग्रीन ईहा स्माइल क्लब की संचालिका इस नन्ही सी बच्ची ईहा दीक्षित ने घर के बगीचे में नींबू का पौधा लगाकर यह अभियान शुरू किया। पिता कुलदीप शर्मा ने बताया कि बेटी को शुरू से ही कुछ अलग काम करने की जिद रहती थी। किसी टीवी कार्टून में इसने प्लांट्स का महत्व देखा। प्लांट्स एनवायरमेंट बचाते हैं, पॉल्यूशन खत्म करते हैं, यह बात उसके जेहन में बैठ गई।
विज्ञापन

3 of 7
ईहा दीक्षित को पौधा देकर सम्मानित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
वहीं ईहा दीक्षित ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' से प्रेरित होकर अपने पांचवे जन्मदिन पर एक ही दिन में मेडिकल कॉलेज में 1000 पौधे और छठे जन्मदिन पर 2500 पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

4 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
कोई प्रॉब्लम हो तो मुझे बताना
वहीं सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने ईहा से कहा कि अच्छा काम कर रही हो, इसे आगे करते रहना। कोई प्रॉब्लम आए तो मुझे कॉल करना। हम हेल्प करेंगे। सम्मान समारोह में ईहा ने भाषण में सभी से अपने बर्थडे पर पौधा लगाने की अपील की।
विज्ञापन

5 of 7
ईहा दीक्षित से मिलते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
गर्व की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईहा दीक्षित से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ईहा को पौधा देकर सम्मानित किया। इस बीच करीब 7 से 10 मिनट तक पीएम मोदी ईहा से मिले। उन्होंने ईहा की सराहना करते हुए कहा कि तुम अच्छा काम कर रही हो, इसे भविष्य में जारी रखना।
विज्ञापन

6 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
वहीं ईहा ने पीएम मोदी से काफी बातें कीं और उनके साथ मस्ती भी की। पीएम मोदी ने ईहा के सिर पर हाथ रखकर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
ईहा की अन्य उपलब्धियां
चार साल आठ माह की आयु में क्लब बनाने वालीं ईहा हर रविवार पौधे लगाती हैं। पांचवें बर्थडे पर 1008 पौधे व छठवें बर्थडे पर 2500 पौधे लगा चुकी हैं। ईहा यूपी बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन के द्वारा जारी रैकिंग में टॉप 100 रैकिंग में है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी चुनी गईं हैं, जो गुरुग्राम में मिलेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें