मां का दिल ऐसा कैसे हो सकता है। जिन बच्चों को जन्म दिया और आंखों के सामने उनका बचपन देखा। फिर एक ही पल में उन्हें मौत के घाट उतरवा दिया। सुनने में बड़ी अजीब है यह दर्दनाक घटना लेकिन, ऐसा हकीकत में हुआ है। जी हां, मेरठ जिले के खैरनगर की रहने वाली निशा बेग ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वह अपने प्रेमी के इश्क में सब कुछ भूल चुकी थी।
बताया यह भी जा रहा है कि बेटे की बलि देकर वह मंत्र-तंत्र की शक्ति पाना चाहती थी।