फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Murder: कटा सिर मिला पर हजम न हुई पुलिस की थ्योरी, परिजनों ने की CBI जांच की मांग, पढ़ें-कब क्या हुआ

Mon, 03 Oct 2022 03:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 मेरठ के परीक्षितगढ़ में हुई दीपक की हत्या के छह दिन बाद पुलिस ने कटा सिर तो बरामद कर लिया लेकिन परिजनों और ग्रामीणों को पुलिस की थ्योरी हजम नहीं हो रही है। ग्रामीण और परिजन पुलिस जांच पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़ित के पिता का आरोप है कि पुलिस को पहले ही दीपक का कटा सिर मिल गया था लेकिन पुलिस परिजनों को गुमराह करती रही। बता दें कि छह दिन तक लगातार पुलिस दीपक के कटे सिर को ढूंढ रही थी लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी थी।

रविवार को जब पुलिस की खूब किरकिरी हुई और गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया तो पुलिस ने रात को ही दीपक का कटा सिर घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी से बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के संग मिलकर हत्या को अंजाम देना बताया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि उनका पुलिस से भरोसा उठ चुका है। वह सीबीआई से इस हत्याकांड की जांच की मांग करते हैं। आगे जानें आखिर कैसे दीपक की हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी (20) घर से माता के जागरण में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 27 सितंबर को उसका शव जंगल में पड़ा मिला। शव से सिर गायब था और कपड़े भी बदले हुए थे। हत्या के बाद जहां पुलिस से जल्द से जल्द कटा सिर बरामद करने की मांग की वहीं बिना सिर के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। पुलिस द्वारा वारदात के खुलासे को लेकर परिजन व ग्रामीण कई बार सड़क भी जाम कर चुके थे।

 
विज्ञापन

3 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दीपक के शव के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला था जिससे दोनों सिम गायब थे। पुलिस ने कटा सिर बरामद करने के लिए बढ़ला, सोना, खजूरी समेत आसपास के कई गांव और जंगल में कांबिंग की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर और जल्द इस मामले का खुलासा करने का आश्वासन देकर बिना सिर के ही शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद 28 सितंबर की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

4 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जहां इस हत्याकांड में कोई सुराग नहीं मिल रहा था वहीं परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा था। पुलिस इस पूरी वारदात को दो समुदायों से जोड़कर चल रही थी। दरअसल मृतक दीपक का एक दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग था। ऐसे में पुलिस जांच इसी एंगल पर टिकी थी। पुलिस ने युवती समेत तकरीबन 100 लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली। वहीं पुलिस को दीपक के मोबाइल की सीडीआर से एक संदिग्ध नंबर मिला जिस पर जांच को आगे बढ़ाया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने चार टीम गठित की थीं। रविवार को भी परिजनों ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने फिर से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद देर रात गांव के ही एक व्यक्ति फहमीद नट को पूछताछ के लिए उठाया। फहमीद की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दीपक का कटा सिर बरामद कर लिया। 
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी फहमीद की झुग्गी झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दीपक की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि उसकी विवाहित बेटी(19) के साथ दीपक के अवैध संबंध थे। वह कई बार दीपक को बेटी से दूर रहने की चेतावनी दे चुका था, लेकिन वह नहीं माना। एक बार दीपक को बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर वह आग बबूला हो गया। इसके बाद फहमीद ने दीपक की हत्या की योजना बना ली। 

 
विज्ञापन

7 of 9
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
28 सितंबर की रात को फहमीद अपने साथी आरिफ के साथ दीपक को बुलाकर गांव के बाहर ट्यूबवैल पर ले गया, जहां तलवार से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए शव से सिर को काटकर प्लास्टिक के बोरे में रखकर एक गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद दोनों घर चले गए।

 

8 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया कि फहमीद की विवाहित बेटी अपने मायके में ही रहती है। वह लोहे का सामान बेचती है और गांव से ही भोजन आदि मांगकर गुजारा करती है। इसी दौरान दीपक की उससे दोस्ती हो गई। इसके बाद दीपक का उसके यहां आना-जाना रहने लगा। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई लेकिन युवती के पिता को यह गवारा नहीं था। उसने दीपक को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना इसके बाद युवती के पिता ने उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन

9 of 9
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दीपक का सिर गड्ढे से बरामद होने पर ग्रामीण सकते में हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढा इतना छोटा है कि उसमें सिर नहीं आ सकता। वहीं गड्ढा ताजा खोदा हुआ था जिसके आसपास मिट्टी गीली थी और गड्ढे के पास ही दस्ताने पड़े हुए मिले। ग्रामीणों का कहना है कि दस्ताने रात में ही डाले गए हैं। पहले यहां पर कुछ नहीं था। कुछ देर बाद भाकियू पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ग्रामीणों के साथ जहां पुलिस ने दीपक का सिर बरामद किया वहां पहुंचे और बताया कि पुलिस घटना का सही खुलासा नहीं कर पाई है, ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। परिजनों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें