मेरठ जनपद में जानी गंगनहर पुल से गंगनहर में कूदी महिला को 12वीं के छात्र आकाश ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। कड़-कड़ाती ठंड में आकाश ने महिला को गंगनहर से सही सलामत बाहर निकाल लिया।
थाना बालैनी गांव नंगला जिला बागपत निवासी महिला बृहस्पतिवार शाम जानी गंगनहर पुल के पास घूम रही थी। अचानक वह गंगनहर में पुल से कूद पड़ी। यह देख मौके पर भीड़ जमा हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गंगनहर।
- फोटो : amar ujala
वहीं लोग एक-दूसरे से महिला को बचाने के लिए कहने लगे। इसी दौरान वहां से गांव नेक निवासी आकाश पुत्र सुरेश गुजर रहा था। उसने महिला को गंगनहर में डूबते देखा तो जान की परवाह किए बगैर गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर जमा हुई भीड़।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद कुछ ही देर में आकाश सही सलामत महिला को निकाल लाया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
4 of 5
छात्र आकाश।
- फोटो : amar ujala
जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार, महिला की पुत्री का विवाह गांव कलंजरी में हुआ है। वह पुत्री से मिलने आई थी। महिला का किसी बात पर पुत्री से विवाद हो गया। गुस्से में महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया।
आकाश ने इसी साल पास किया इंटर
महिला की जान बचाने वाले आकाश ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की। वह चार भाइयों में सबसे छोटा है। आकाश किसी काम से जानी आया था। लोगों ने उसकी बहादुरी की तारीफ की।