फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घर पहुंचा यूट्यूबर का शव, मचा कोहराम, फोटो-वीडियो देख बिलखते रहे परिजन, देखें तस्वीरें

Fri, 30 Dec 2022 11:58 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : amar ujala
यूट्यूबर सुनील सैनी का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने किसी तरह पीड़ित परिवार को संभाला।

एक सप्ताह पहले ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय डूबा था सुनी सैनील
मीनाक्षीपुरम ई-63 मेरठ निवासी यूट्यूबर सुनील सैनी (26) एक सप्ताह पहले ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय डूब गया था। वहीं गुरुवार को सुनील सैनी का शव पशुलोक बैराज से मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया। ऋषिकेश पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार रात शव मीनाक्षीपुरम पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। बड़ी संख्या में पड़ोसी और क्षेत्र के लोग पहुंचे। नहाते समय की वीडियो और फोटो में सुनील को देखकर परिवार के लोग बार-बार रोते-बिलखते रहे। यह वीडियो और फोटो उसके दोस्तों ने ही बनाए थे। 
विज्ञापन

3 of 8
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : amar ujala
वहीं गमगीन माहौल में रात को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान अधिकतर लोगों की आंखें नम हो गईं।

4 of 8
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
ऋषिकेश में एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 21 दिसंबर को नीम बीच से सटे पांडव पत्थर के पास तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान सुनील सैनी गंगा में डूब गया था। कई दिन से तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दिया। एसडीआरएफ की टीम ने शव निकाला। परिजनों ने शव की शनाख्त सुनील के रूप में की। 
विज्ञापन

5 of 8
सुनील सैनी। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि सुनील सर्वाइवल नील नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था। सुनील फ्रीलांस फोटोग्राफर भी था। वह ऋषिकेश में योग से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। जैसे ही युवक का शव मीनाक्षीपुरम पहुंचा तो बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की आंखें नम हो गईं। सुनील के बड़े भाई सुशील सैनी कांग्रेस से कसेरूखेड़ा के पार्षद रहे हैं। इस बार भी वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सुनील सैनी। - फोटो : amar ujala
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से किया है एमजे 
सुनील सैनी ने आईआईएमटी विवि से बीजेएमसी और उसके बाद एमजेएमसी की पढ़ाई की थी। वह वर्ष 2022 में ही पासआउट हुआ। कसेरूखेड़ा के इंटरमीडिएट कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की थी। 
विज्ञापन

7 of 8
यूट्यूबर सुनील सैनी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक, डूबने से तीन दिन पहले ही फीफा वर्ल्डकप के फाइनल मैच पर संदेश सुनील ने अपलोड किया था। परिजनों के मुताबिक, वह नेट की तैयारी में भी लगा था। वह अक्सर ऋषिकेश जाता रहता था। इन दिनों वहां एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

8 of 8
यू-ट्यूबर सुनील सैनी। - फोटो : amar ujala
पहाड़ी इलाकों में घूमने का था शौकीन 
सुनील पहाड़ों पर घूमने का शौकीन था। वह यहां पहुंचकर वीडियो और फोटोग्राफी कर यूट्यूब, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। तीर्थ नगरी सहित कई जगहों पर भ्रमण भी किया था। इसके साथ-साथ पहाड़ों पर अधिकतर समय बिताया करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें