होटल हारमनी इन में पकड़े गए कैसीनो की बातें शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस जांच में कैसीनों को लेकर परतें खुल रही हैं। जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि यहां कैसीनों की आड़ में करोड़ों का काला कारोबार किया जा रहा है।
छह माह में ही एनएच-58 से होटल हारमनी इन तक कैसीनो पहुंच गया और करीब 50 करोड़ तक का काला कारोबार किया गया। शुरूआत में होटल में तीन कमरे बुक किए गए और फिर प्रथम तल पर रोजाना रात में टेबल लगाकर कैसीनो का खेल चलने लगा। दिल्ली, मुंबई, गोवा और नेपाल से कैसीनो खेलने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर होटल में लोग आते थे, जहां पर लड़कियां शराब परोसती थीं। कैसीनो का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस की जांच में कईं परतें खुलने लगी हैं।
विज्ञापन
2 of 9
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
होटल मालिक नवीन अरोड़ा मामले को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, लेकिन पुलिस की जांच में दूसरे बिंदु सामने आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक एनएच-58 पर एक रिजोर्ट में छह लोग मिलकर कैसीनो संचालित कर रहे थे। इसमें शहर मंडी के एक फल व्यापारी भी शामिल थे। संचालित लोगों के बीच बात बिगड़ गई थी। इसके चलते फल व्यापारी ने होटल हारमनी इन में तीन कमरे बुक कर कैसीनो का खेल शुरू कराया।
विज्ञापन
3 of 9
मेरठ में कैसीनो पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
इस कैसीनो से अब तक करोड़ों का कारोबार हो चुका है। होटल के पूरा प्रथम तल रोज बुक रहने लगा। इसी कारोबार में होटल का मालिक नवीन अरोड़ा भी जुड़ गया। कैसीनो का खेल होटल में चलता है, यह जानकारी नौचंदी पुलिस को थी। पुलिसकर्मियों का होटल में आना-जाना बरकरार था, लेकिन कैसीनो पर अंकुश लगाने की हिम्मत पुलिस की नहीं थी। इसके चलते तीन माह में ही यह कारोबार 50 करोड़ तक पहुंच गया। पुलिस की विवेचना अभी जारी है।
4 of 9
मेरठ में कैसीनो
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली और नए साल की पार्टी में भी चलता था कैसीनो
इस होटल में दीपावली से दो महीने पहले से ही कैसीनाे शुरू हो जाता था। यह दीपावली, गंगास्नान से लेकर नए साल तक चलता था। नए साल की पार्टी में भी रईसजादों को कैसीनो खेल खिलाया जाता था, लेकिन पुलिस ने इससे पहले कार्रवाई नहीं की। होटल में पिछले चार साल से कैसीनो चल रहा था। यहां दिल्ली, मुंबई, गोवा, नेपाल से लेकर वेस्ट यूपी के कई जिलों से रईसजादे आते थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपावली पर जुआ खेलने वाले रईसजादों की संख्या बढ़ जाती है। मुंबई और दिल्ली की मॉडलों को बुलाकर अश्लील डांस भी कराया जाता रहा। इस बार भी नए साल की पार्टी में बड़े स्तर पर आयोजन होना था। इस दिवाली पर करीब 100 करोड़ का यह काला कारोबार होना था।
विज्ञापन
5 of 9
मेरठ में कैसीनो पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी कर रहे पार्टी
परतापुर क्षेत्र के एक होटल में बुधवार रात जन्मदिन की पार्टी हुई। इसमें कैसीनो खेलने के आरोपी भी शामिल हुए। इसका वीडियो पुलिस को मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि परतापुर और हारमनी इन के बाहर का सीसीटीवी फुटेज ली गई है। आरोपियों की गाड़ी भी फुटेज में देखी गई हैं। परतापुर होटल में कैसीनो खेलने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
6 of 9
मेरठ में कैसीनो पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
कैसीनो में खेल रहे थे 200 लोग
हारमनी होटल के प्रथम तल पर जहां कैसीनो चल रहा था, उसे पुलिस ने सील कर दिया है। इस हॉल की क्षमता 200 लोगों के बैठने की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधिकारियों द्वारा छापामारी से 20 मिनट पहले सभी को जानकारी मिल गई थी। ऐसे में बहुत से लोग होटल से निकल गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई लोगों की गिरफ्तारी की। अन्य आरोपियों को चिह्नित करने का काम अभी जारी है।
विज्ञापन
7 of 9
मेरठ में कैसीनो पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
कई नामचीन लोग थे मौजूद
कैसीनो में जब छापा पड़ा, तब एक पेपर मिल संचालक, गोवा और नेपाल में जुए का सरगना मेरठ के शंभूनगर निवासी युवक, सरस्वती लोक मार्ग औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारी, उद्यमी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, बसपा में प्रत्याशी रहे नेता के कई रिश्तेदार और गोलाकुआं के प्रमुख व्यापारी सहित अन्य नामचीन लोग मौजूद थे।
8 of 9
छापे के दौरान पकड़ी गई थी मॉडल, जिन्हें बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
होटल के बार की होगी जांच, खंगाले जा रहे दस्तावेज
होटल हारमनी इन में चल रहे अवैध कैसीनो के मामले में जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। डीएम दीपक मीणा ने सराय एक्ट में होटल हारमनी इन के रजिस्ट्रेशन की पत्रावली की दोबारा जांच करने के निर्देश एडीएम सिटी को दिए हैं। इसके साथ ही एडीएम सिटी ने आबकारी विभाग को बार लाइसेंस की जांच के लिए कहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।
कैसीनो पकड़े जाने का मामला लखनऊ तक गूंजा है। ऐसे में आला अधिकारियों ने होटल हारमनी इन और उसके मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने बताया कि सराय एक्ट में होटल के रजिस्ट्रेशन की पत्रावली की दोबारा जांच की जा रही है। प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों में कमी मिली तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यहां बार के लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। एडीएम सिटी ने बताया कि बार के लाइसेंस के लिए कई प्रक्रियाएं अधूरी हैं, ऐसी शिकायत मिली है। इसके आधार पर जिला आबकारी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।
नवीन अरोड़ा (घेरे में) पेशी के दौरान मुंह छिपाता रहा।
- फोटो : अमर उजाला
होटल में किया अवैध निर्माण, मेडा से मांगी रिपोर्ट
एडीएम सिटी ने बताया कि टैरिस समेत होटल में कई जगह अवैध निर्माण किया गया है। अब इसकी भी परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। स्वीकृत नक्शे के विपरीत होटल में अवैध निर्माण किया गया है। इसकी शिकायत भी सामने आई है। इस बारे में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) से रिपोर्ट मांगी गई है।
एडीएम सिटी ने जहां-जहां से हारमनी होटल को एनओसी मिली है, सब जगह जांच कराई जा रही है। पूर्व में रहे प्रशासनिक और अन्य विभाग के अधिकारियों का संरक्षण भी भाजपा नेता एवं होटल मालिक नवीन अरोड़ा को मिलता रहा है। ऐसे होटल के रजिस्ट्रेशन से लेकर बार तक की प्रक्रिया से जुड़े मानकों के अनुपालन की पड़ताल की जा रही है।